add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: शुभमन गिल की क्यों हुई छुट्टी ? अजीत अगरकर ने बताई असली वजह

शुभमन गिल की जगह अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं टीम में ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 20, 2025 4:14 PM IST

Ajit Agarkar on Shubman Gill omission: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया. इस टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई है. शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शुभमन गिल के हालिया खराब प्रदर्शन और टीम कॉम्बिनेशन की मजबूरियों को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम से बाहर किए जाने का कारण बताया.

शुभमन गिल, जिन्हें हाल ही में नेशनल T20 टीम का उप- कप्तान बनाया गया था, साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज़ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. उन्होंने 4, 0 और 28 रन बनाए और चोट के कारण पांचवां मैच नहीं खेल पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खराब फॉर्म बनी वजह

भारतीय टीम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन शायद इस समय उनके रन थोड़े कम हैं. अगरकर ने आगे कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह पिछले वर्ल्ड कप में भी टीम में शामिल नहीं हो पाए थे क्योंकि हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ गए थे, लेकिन यह सब कॉम्बिनेशन की वजह से है. उन्होंने कहा कि जब आप 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं तो किसी न किसी को तो बाहर बैठना ही पड़ता है और दुर्भाग्य से इस बार गिल को बाहर बैठना पड़ा है.

शुभमन गिल की जगह अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. वहीं टीम में ईशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी हुई है.

भारतीय टीम:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), रिंकू सिंह, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/