• Home
  • News
  • Akash Chaudhary claims all 10 wickets for no runs in a local T20 match at Jaipur

बिना रन दिए ले लिए 10 विकेट, लगाई हैट्रिक और रच दिया इतिहास

जयपुर में टी20 टूर्नामेंट के दौरान बना रिकॉर्ड

Edited By : Anoop Dev Singh |Nov 08, 2017, 08:23 PM IST

Published On Nov 08, 2017, 08:23 PM IST

Last UpdatedNov 08, 2017, 08:23 PM IST

ग्रीन फील्ड स्टेडिम © Wikimedia Commons
ग्रीन फील्ड स्टेडिम © Wikimedia Commons

क्रिकेट के मैदान पर आपने एक से बढ़कर एक कारनामे देखे होंगे लेकिन जो करिश्मा राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ है ऐसा ना कभी क्रिकेट के मैदान पर हुआ और ना ही किसी ने सुना। 15 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश चौधरी ने जयपुर में खेले जा रहे टी20 मैच में अकेले ही विरोधी टीम के 10 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। हैरानी की बात ये है कि आकाश चौधरी ने इस दौरान एक भी रन नहीं दिया। मतलब आकाश चौधरी ने बिना रन दिए 10 विकेट लिए।

आकाश चौधरी ने ये कारनामा स्वर्गीय भावेर सिंह टी20 टूर्नामेंट में किया। मुकाबला दिशा क्रिकेट एकेडमी और पर्ल एकेडमी के बीच खेला गया। गीली विकेट पर पर्ल एकेडमी ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 156 रन बनाए। इसके जवाब में आकाश चौधरी की करिश्माई गेंदबाजी के आगे पर्ल एकेडमी के बल्लेबाज ढेर हो गए। आकाश ने एक-एक कर सभी 10 खिलाड़ियों को पैवेलियन की राह दिखाई, वो भी बिना कोई रन खर्चे। पर्ल क्रिकेट एकेडमी सिर्फ 7 ओवर में 32 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश ने 4 ओवर में चारों मेडन फेंके और बिना रन दिए 10 विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आकाश चौधरी ने स्पोर्ट्सकीड़ा से खास बातचीत करते हुए कहा, ‘अच्छे दिन में आप टी20 मैच के दौरान 5 विकेट ले सकते हो लेकिन 10 विकेट लेना वो भी बिना रन खर्चे ये भाग्य की बात है। मैंने पहले ओवर में दो विकेट लिए। इसके बाद दूसरे ओवर में दो विकेट लिए। तीसरे ओवर में मुझे फिर दो विकेट मिले और अपने चौथे ओवर में मैंने चार विकेट ले डाले। अपने आखिरी तीन विकेट मैंने लगातार लिए। मतलब की ये एक हैट्रिक थी।’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-man-of-the-matches-before-turning-29-virat-kohli-failed-to-break-sachin-tendulkars-record-658309″][/link-to-post]

आपको बता दें आकाश चौधरी भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के बहुत बड़े फैन हैं, और वो एक दिन उन्हीं की तरह गेंदबाजी करना चाहते हैं। आकाश फिलहाल अंडर 16 चैलेंजर ट्रॉफी में सेलेक्शन की तैयारी कर रहे हैं। इस ट्रॉफी में कुल 90 खिलाड़ी चुने जाएंगे। आकाश चौधरी के इस प्रदर्शन का सेलेक्टर्स पर जरूर कुछ ना कुछ असर पड़ेगा।

Editor's Pick