- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Akash Chopra predicted Team India Playing Eleven against Afghanistan Test match
IND VS AFG Test: कौन बाहर, किसे मिली जगह... आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-11
नंबर तीन की पोजीशन के लिए आकाश चोपड़ा ने साई सुदर्शन के ऊपर दांव खेला है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए.
Published On Jun 05, 2026, 02:19 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 02:19 PM IST
Team India Playing XI
भारत और अफगानिस्तान शनिवार से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे. इस टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है. भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है, उन्होंने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी है.
आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में एकमात्र टेस्ट के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को ओपनर के तौर पर चुना है. आकाश ने कहा कि इस कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा, नंबर तीन की पोजीशन के लिए आकाश ने साई सुदर्शन के ऊपर दांव खेला, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सुदर्शन को अधिक मौके मिलने चाहिए.
गिल नंबर चार और पंत नंबर-5, ध्रुव जुरेल को भी मिली जगह
आकाश के अनुसार, शुभमन गिल का नंबर चार पर ही खेलना चाहिए, उन्होंने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दी है। आकाश ने पंत को पांचवें स्थान पर खिलाने की सलाह दी है. पूर्व क्रिकेटर ने ध्रुव जुरेल को भी इस टेस्ट मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल किया है, जुरेल की हालिया फॉर्म काफी शानदार रहा है, आईपीएल 2026 में भी उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दमदार प्रदर्शन किया था.
Asian Games: नेपाल सहित चार देशों ने किया क्वालिफाई, टूर्नामेंट की 10 टीमें हुई फाइनल
प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाजी का जिम्मा
ऑलराउंडर के तौर पर आकाश चोपड़ा ने वॉशिंगटन सुंदर को चुना है, हालांकि, उन्होंने कहा कि जुरेल के स्थान पर नीतीश कुमार रेड्डी को भी आजमाया जा सकता है. आकाश ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाज के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है, उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के अनुकूल रहती है, तो गुरनूर बरार को डेब्यू कैप मिलनी चाहिए, हालांकि, अगर पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है, तो हर्ष दुबे या मानव सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है.
देवदत्त पडिक्कल को नहीं मिली जगह
वहीं आकाश चोपड़ा की प्लेइंग-11 में देवदत्त पडिक्कल का नाम नहीं है. देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में हैं और हाल ही में आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से खूब रन बनाए. आकाश चोपड़ा ने इसके अलावा मानव सुथार, नीतिश रेड्डी को भी प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया है.
अभी सूर्या को T20I कप्तानी से हटाना सही नहीं, SKY के समर्थन में पूर्व चीफ सेलेक्टर
आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल ?
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/हर्ष दुबे.