वह घोड़े की तरह है, जब उसे मौका मिला... सिराज ने भारतीय गेंदबाज को लेकर दिया बड़ा बयान
वह घोड़े की तरह है, जब उसे मौका मिला... सिराज ने भारतीय गेंदबाज को लेकर दिया बड़ा बयान
मोहम्मद सिराज ने कहा, मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था, मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 5, 2025 1:08 PM IST
Mohammed Siraj
Mohammed Siraj on Akash Deep: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसका श्रेय साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप को दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज को घोड़े की संज्ञा देते हुए कहा कि वह केवल मौके का इंतजार कर रहा था.
सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए, इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की, भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आकाशदीप घोड़े की तरह है, वह मौके का इंतजार कर रहा था: सिराज
सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, आकाशदीप घोड़े की तरह है, वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था, ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया. उन्होंने कहा, मुझे जब जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं. मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था, मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की.
सिराज ने एक छोर से दबाव बनाए रखा: आकाश दीप
जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया. आकाशदीप ने कहा, पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई, उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा.
उन्होंने कहा, सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, हमने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करके एक दूसरे का अच्छा साथ दिया, इसमें बड़ा मजा आया, जिस तरह से हमने दूसरी नई गेंद के साथ वापसी की वह विशेष था, आकाशदीप पहली बार पांच विकेट लेने से चूक गए लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, पांच विकेट लेने का भविष्य में भी मौका मिलेगा, मैं कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचता.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.