PSL 2024: अकिल हुसैन ने बनाया रिकॉर्ड, पीएसएल में हैट्रिक लेने वाले छठे गेंदबाज बने, देखें वीडियो
Akeal Hosein hat-trick: अकिल हुसैन ने पेशावर जालमी के खिलाफ मैच में 16वें ओवर में आमिर जमाल, मेहरान मुमताज और ल्यूक वूड को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर हैट्रिक ली
Published On Mar 08, 2024, 09:43 PM IST
Last UpdatedMar 08, 2024, 09:43 PM IST
(Photo credit-@PakPassion Twitter)
पाकिस्तान सुपर लीग 2024 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाज अकिल हुसैन ने सीजन की पहली हैट्रिक ली है. अकिल हुसैन ने पेशावर जालमी के खिलाफ मुकाबले में यह कारनामा किया. अकिल हुसैन हैट्रिक लेने वाले क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पहले गेंदबाज बने हैं, वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में हैट्रिक लेने वाले वह छठे गेंदबाज हैं.
अकिल हुसैन ने शुक्रवार को पेशावर जालमी के खिलाफ मैच में 16वें ओवर में आमिर जमाल, मेहरान मुमताज और ल्यूक वूड को लगातार तीन गेंदों पर आउट कर पीएसएल 2024 की पहली हैट्रिक ली. ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार विकेट लेकर उन्होंने यह कारनामा किया.
अकिल हुसैन ने चार ओवर के स्पेल में 23 रन देकर चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान सुपर लीग में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड मोहम्मद आमिर के नाम हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज:
मोहम्मद आमिर- कराची किंग्स vs लाहौर कलंदर्स, 5 फरवरी 2016
जुनैद खान- मुल्तान सुल्तान vs लाहौर कलंदर्स, 23 फरवरी 2018
इमरान ताहिर- मुल्तान सुल्तान vs क्वेटा ग्लैडिएटर्स, 3 मार्च 2018
मोहम्मद सामी- इस्लामाबाद यूनाइटेड vs पेशावर जाल्मी, 22 फरवरी 2019
अब्बास अफरीदी- मुल्तान सुल्तान vs क्वेटा ग्लेडियेटर्स, 11 मार्च 2023
अकिल हुसैन- क्वेटा ग्लैडिएटर्स vs पेशावर जालमी, 08 मार्च 2024
आईपीएल 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे अकिल हुसैन
अकिल हुसैन आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, जहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले अकिल हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया. 50 लाख के बेस प्राइस में अकिल हुसैन आईपीएल 2024 की नीलामी में शामिल हुए, मगर किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे.
पेशावर जालमी ने बनाए 196 रन
अकिल हुसैन के हैट्रिक के बावजूद पेशावर जालमी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए. पेशावर के कप्तान बाबर आजम (30 गेंद में 53 रन) ने अर्धशतक बनाया. टोम कोहलर ने 19 गेंद में 33 रन और रोवमेन पावेल ने 25 गेंद में नाबाद 28 रन बनाए. सैम अयूब ने 12 गेंद में 30 रन और सैम अयूब ने 13 गेंद में 30 रन की विस्फोटक पारी खेली.