ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए अकिला धनंजय, युवा निशान पीरिस श्रीलंका स्क्वाड में शामिल

अकिला धनंजय संदिग्ध गेंदबाजी कार्रवाई के लिए विशेषज्ञों के सामने मूल्यांकन के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 20, 2018, 01:06 PM IST

Published On Nov 20, 2018, 01:06 PM IST

Last UpdatedNov 20, 2018, 01:06 PM IST

Akila Dananjaya. @AFP

श्रीलंका के गेंदबाज अकिला धनंजय मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे, जहां पर विशेषज्ञों की मौजूदगी में उनके संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की जांच की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने निशान पीरिस को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए स्क्वाड में जगह दी है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 22 नवंबर को गॉल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान धनंजय को संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया था। अब 23 नवंबर को ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में उनके एक्शन की जांच की जाएगी। जिसके लिए वो आज रवाना होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकिला धनंजय की जगह टेस्ट स्क्वाड में शामिल हुए निशान पीरिस को घरेलू सर्किट में उनके प्रदर्शन के चलते मौका मिला है। पीरिस ने 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 29.52 की औसत से 38 विकेट लिए हैं। पीरिस ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ दोनो वार्म-अप मैच खेले थे, जहां उनके आंकड़े 3/108, 0/61 थे। पीरिस के तीन विकेटों में बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली शामिल हैं।

Editor's Pick