- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Akila Dananjaya fly to Chennai for a reassessment bowling action
गेंदबाजी एक्शन के पुनर्मूल्यांकन को भारत आएंगे श्रीलंकाई स्पिनर अकिला
आईसीसी ने श्रीलंकाई गेंदबाज को गेंदबाजी एक्शन को गलत ठहराते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
Published On Jan 31, 2019, 09:01 PM IST
Last UpdatedJan 31, 2019, 09:01 PM IST
Akila-Dananjaya (File Photo) @ AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से निलंबित श्रीलंकाई स्पिनर अकिला धनंजय अपनी गेंदबाजी एक्शन के पुनर्मूल्यांकन के लिए भारत के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे।
पढ़ें: मुश्किल में अकिला धनंजय, संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत हुई
धनंजय की गेंदबाजी का परीक्षण चेन्नई स्थित सेंटर फॉर स्पोटर्स साइंस (सीएसएस) ऑफ द श्री रामचंद्र इंस्टीटयूट ऑफ हायर एजुकेश एंड रिसर्च में होगा।
इस श्रीलंकाई स्पिनर के साथ स्पिन कोच पियाल विजेतुंगे भी आएंगे। टेस्ट देने के बाद दोनों शनिवार को श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे।
पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए अकिला धनंजय, युवा निशान पीरिस श्रीलंका स्क्वाड में शामिल
हाल में आईसीसी ने श्रीलंकाई गेंदबाज को गेंदबाजी एक्शन को गलत ठहराते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। आईसीसी ने अपने बयान मे कहा था, ‘गेंदबाज को 15 डिग्री तक हाथ को एक तरफ झुकाने की इजाजत मिलती है, लेकिन जांच के दौरान धनंजय का हाथ इस सीमा से ज्यादा झुका हुआ पाया गया।’
आईसीसी के नियम 11.1 के मुताबिक संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उठे थे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान अंपायर ने अकिला धनंजय के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठाए थे। इस मैच में श्रीलंका को 211 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। धनंजय ने जिसके बाद पिछले महीने 23 नवंबर को ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में आईसीसी के समक्ष अपनी गेंदबाजी का टेस्ट दिया था। इस टेस्ट के नतीजों के आधार पर ही उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है।