- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Akila Dananjaya is made of steel, says Anjelo Mathews
ODI में बचाई श्रीलंका की लाज, कप्तान बोले- स्टील के बने हैं अकीला धनंजय
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले तीन टेस्ट हारने के बाद आखिरी दो मैचों में श्रीलंका ने दर्ज की जीत।
Published On Aug 13, 2018, 06:29 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2018, 06:29 PM IST
Angelo Mathews Akila Dananjaya © Designed photo
श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज रविवार को आखिरी मैच में 178 रनों से मेजबान टीम की जीत के साथ खत्म हो गई। शुरुआती तीन मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन आखिरी दो मैचों में शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका ने अच्छी वापसी की। श्रीलंका ये सीरीज 2-3 से हारा।
श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने अंतिम मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले अकीला धनंजय की जमकर तारीफ की। मैथ्यूज ने कहा, “धनंजय स्टील का बना हैं।” धनंजय ने इस मैच में श्रीलंका के लिए छह विकेट निकाले। इस दौरान उन्होंने 29 रन दिए। धनंजय ने पांच वनडे मैचों के दौरान 14 विकेट निकाले।
ईएसपीएन से बातचीत के दौरान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा, “अकीला धनंजय स्टील के बने हुए हैं। उन्होंने पिछले डेढ़ सालों में श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी की है। चाहे मैचों में रन हासिल करना और आखिरी मैच में शानदार छह विकेट लेना। वो लाजवाब हैं।”
एंजेलो मैथ्यूज ने कहा, “धनंजय लगातार प्रदर्शन कर रहा है। बिना आराम किए वो टीम के लिए खेल रहा है। उसने एक बार फिर सभी को दर्शा दिया है कि वो क्या कर सकता है।” श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीतने में कामयाब रहा था। वहीं, सीरीज का एकमात्र टेस्ट मैच 14 अगस्त को खेला जाना है।