मुश्किल में अकिला धनंजय, संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन की शिकायत हुई

गॉल टेस्‍ट में अकिला धनंजय ने 183 रन देकर दो विकेट लिए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 11, 2018, 05:00 PM IST

Published On Nov 11, 2018, 05:00 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2018, 05:00 PM IST

Akila-Dananjaya © Getty images (file image)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय के खिलाफ ‘संदिग्‍ध एक्‍शन’ की रिपोर्ट की गई है।

आईसीसी की ओर से अकिला धनंजय की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन को लेकर एक मीडिया रिलीज सामने आई है जिसमें अकिला धनंजय की गेंदबाजी की जांच के बाद साफ कर दिया गया है कि उन्हें 14 दिन जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी की मीडिया रिलीज में कहा गया है कि ‘अकिला धनंजय को एक संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। धनंजय को 14 दिन के अंदर जांच करवानी पड़ेगी और इस अवधि के दौरान उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है जब तक कि इस जांच का परिणाम ज्ञात नहीं होते।’

 दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच बुधवार से कैंडी में खेला जाएगा।

इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच के बाद मैच अधिकारियों ने उन्‍हें संदिग्‍ध एक्‍शन के लिए रिपोर्ट किया। इस टेस्‍ट मैच को इंग्‍लैंड ने 211 रन से अपने नाम किया था।

25 साल के ऑर्थोडोक्‍स स्पिनर अकिला कई तरह की गेंदें डालते हैं। उन्‍हें आधिकारिक रूप से एक ऑफ स्पिनर के रूप में जाना जाता है। वो लेग स्पिन, गुगली और कैरम बॉल भी डालते हैं। खासकर वनडे क्रिकेट में। उन्‍होंने गॉल में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में 38.5 ओवर की गेंदबाजी की थी। इस दौरान धनंजय ने 183 रन लुटाए थे और दो विकेट लिए थे।

इससे पहले श्रीलंका को उसके नियमित कप्‍तान दिनेश चांदीमल के रूप में तगड़ा झटका लगा। चांदीमल ग्रोइन चोट की वजह से दूसरे टेस्‍ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसका मतलब है कि वो सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्‍हें 14 दिन तक क्रिकेट से दूर रहना होगा।

Editor's Pick