करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी की

अक्षर ने कहा मौजूदा भारतीय टीम 2019 विश्व कप जीत सकती है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Aug 21, 2017, 03:54 PM IST

Published On Aug 21, 2017, 03:54 PM IST

Last UpdatedAug 21, 2017, 03:54 PM IST

अक्षर पटेल © Getty Images (File photo)
अक्षर पटेल © Getty Images (File photo)

टीम इंडिया में लंबे समय बाद वापसी कर रहे अक्षर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले ही मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। पटेल ने 10 ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट झटके जो उनके अब तक के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मैच के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई टीवी के लिए अक्षर पटेल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान अक्षर ने अपने कमबैक के साथ साथ 2019 विश्व कप के बारे में भी बातचीत की। पटेल का मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम अगला विश्व कप जीत सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुमराह के टीम इंडिया में वापसी और पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के दबाव के बारे में पूछने पर अक्षर ने कहा, ” जब कॉल आया तो बहुत खुश था, खासकर जब टेस्ट टीम का कॉल आया था तो और भी अच्छा लग रहा था। बाद में वनडे में हो गया। आज के मैच मे मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था। मैने सोचा था कि मैने पहले जैसा प्रदर्शन किया था आज भी वैसे ही करूंगा। मैने ये नहीं सोचा कि कमबैक कर रहा हूं तो ऐसा करूं या वैसा करूं। पहले मेरा प्लान था कि रन बचाने जाऊं क्योंकि 10 ओवर में काफी रन गए थे। इसलिए मैने सोचा कि पहले दो ओवर में रन बचाऊं और फिर विकेट लेने के लिए गेंदबाजी करूं और दो ओवर के बाद मुझे विकेट मिले तो अच्छा लगा। [ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से केवल एक कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी]

बुमराह ने जब मजाकिया अंदाज में ये पूछा कि आपको मैन ऑफ द मैच खिताब ना मिलने का अफसोस है तो उन्होंने कहा, ” मैने मैन ऑफ द मैच बनने के बारे में पहले नहीं सोचा था लेकिन खेलते हुए ये बात दिमाग में आ जाती है। लेकिन शिखर भाई ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, वो मैन ऑफ द मैच बनने लायक हैं। अच्छा है कि टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा कर रही है। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, टीम किसी एक खिलाड़ी पर नहीं टिकी है।” मौजूदा टीम और पहले की टीम के फर्क के बारे में बात करते हुए अक्षर ने कहा, “मुझे लगता है कि इस टीम में सभी 21-27 साल के बीच के है इसलिए सब की सोच एक जैसी है। टीम में काफी जुड़ाव है और सब एक दूसरे के साथ मिलकर खेल का मजा रहे हैं। मुझे लगता है कि ये टीम 2019 विश्व कप जीत सकती है।”

Editor's Pick