अल जज़ीरा ने मैच फिक्सिंग दावों पर आईसीसी से जवाब मांगा

आईसीसी अल ज़जीरा चैनल से और सबूतों की मांग कर चुकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 26, 2018, 06:02 PM IST

Published On Oct 26, 2018, 06:02 PM IST

Last UpdatedOct 26, 2018, 06:02 PM IST

@ Getty Images

अल ज़जीरा न्यूज चैनल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल से अपने लगाए हुए स्पॉट फिक्सिंग आरोपों पर जवाब देने का मांग की है। अल ज़जीरा चैनल ने हाल ही में जारी डॉक्यूमेंट्री में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के कुछ क्रिकेटरों के स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि तीनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है लेकिन आईसीसी ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अल ज़जीरा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम चिंतित हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अभी भी 19 सितंबर को जारी हमारी जांच डॉक्यूमेंट्री के केंद्र में रहे मैच-फिक्सर के बारे में हमारे सवालों के जवाब देने में असफल रही है। क्या आईसीसी का ये मानना है कि टेस्ट मैचों समेत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ फॉर्मेट स्पॉट फिक्सिंग को लेकर कमजोर नहीं हैं?”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अल ज़जीरा इनवेस्टिकेशन्स ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए आईसीसी से आठ अहम सवाल पूछे हैं। जिसमें आईसीसी के फिक्सर मुनव्वर के खिलाफ की गई कार्यवाही के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को फिक्सर्स के संपर्क से दूर रखने के उनकी रणनीति का सवाल भी शामिल है।

हालांकि चैनल आईसीसी के साथ सारे सबूत साझा करने को लेकर अब भी इंटरपोल से बातचीत कर रही है। बता दें कि आईसीसी चैनल से पहले भी सभी सबूतों और बिना कट की फुटेज की मांग कर चुकी है

Editor's Pick