फिलहाल आईसीसी के साथ बैठक को तैयार नहीं है अल जजीरा

आईसीसी प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने अल जजीरा से उन्हें फिक्सिंग से संबंधित फुटेज देने की अपील की थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 02, 2018, 10:39 AM IST

Published On Jun 02, 2018, 10:39 AM IST

Last UpdatedJun 02, 2018, 10:39 AM IST

Dave Richardson © AFP

आईसीसी प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने हाल ही में अल जजीरा नेटवर्क से भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीमों से जुड़े टेस्ट मैचों में कथित स्‍पॉट फिक्सिंग और पिच फिक्सिंग के अपने स्टिंग ऑपरेशन की फुटेज देने की अपील की थी। रिचर्डसन ने अपने बयान में कहा था कि आईसीसी इस मामले की कड़ी जांच करने को तैयार है लेकिन लगता है कि काउंसिल को सबूतों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि अल जजीरा फिलहाल आईसीसी के साथ बैठक करने में दिलचस्प नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक अल जजीरा के खोजी पत्रकारिता विभाग के डायरेक्टर फिल रीस का कहना है कि इस समय आईसीसी के साथ बैठक जल्दबाजी हो सकती है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/david-richardson-asks-to-al-jazeera-give-us-evidence-for-match-fixing-allegations-717508″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रीस ने कहा, “श्रीलंका और भारत में मैच फिक्सिंग आरोपों में संभावित आपराधिक जांच सहित कानूनी विचारों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में अभी आईसीसी के साथ जल्दबाजी होगी। ये भी ध्यान में रखना होगा कि कुछ मामलों में ये ब्रॉडकॉस्ट आईसीसी को भी स्पॉटलाइट डालता है, हालांकि हमें विश्वास है कि ये निश्चित रूप से हमारे बीच सहयोग में मुश्किल नहीं बनेगा।”

क्रिकेट मैच फिक्सर्स नाम से बनाई गई अल जरीरा की इस डॉक्यूमेंट्री में ये दिखाया गया है कि श्रीलंका के गाले स्टेडियम के पिच क्यूरेटर फिक्सर्स के साथ मिलकर पिच के हालात बदलने के लिए तैयार थे। इस डॉक्यूमेंट्री में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया रांची टेस्ट और भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया चेन्नई टेस्ट भी स्पॉट फिक्सिंग के शक के दायरे में आते हैं। जिसमें इंग्लैंड को तीन और ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों के शामिल होने की आशंका है।

Editor's Pick