टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने एलेस्टेयर कुक

कुक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के चौथे दिन ये कीर्तिमान हासिल किया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 07, 2018, 02:25 PM IST

Published On Jan 07, 2018, 02:25 PM IST

Last UpdatedJan 07, 2018, 02:25 PM IST

एलिस्टेयर कुक © AFP

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाजों में से एक एलेस्टेयर कुक ने आज टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के चौथे दिन कुक ने अपने 12,000 टेस्ट रन पूरे किए। कुक ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर हैं। साथ ही सचिन तेंदुलकर, रिकी पॉन्टिंग, जैक्स कॉलिस, राहुल द्रविड़ और कुमार संगाकारा के बाद टेस्ट क्रिकेट में 12,000 का आंकड़ा पार करने वाले कुक छठें खिलाड़ी हैं। कुक के नाम 152 टेस्ट मैचों में 12,005 रन हैं।

खिलाड़ी मैच पारी रन
सचिन तेंदुलकर 200 329 15,921
रिकी पॉन्टिंग 168 287 13,378
जैक्स कॉलिस 166 280 13,289
राहुल द्रविड़ 164 286 13,288
कुमार संगाकारा 134 233 12,400
एलिस्टेयर कुक 152 275 12,005

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/the-ashes-2017-18-5th-test-marsh-brothers-score-ton-as-england-trail-by-210-runs-on-day-4-676358″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांचवें एशेज टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के बनाए 649 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे कुक केवल 10 रन बनाकर नाथन लॉयन के शिकार बन गए। इस दौरान उन्होंने अपने 12,000 टेस्ट रन पूरे किए। कुक ने बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले डेब्यू मैच से 12,000 रन पूरे करने में सबसे कम समय लिया है। लेकिन पारी के हिसाब से कुक सबसे धीमे रहे हैं। उन्होंने 275 पारियों में 12,000 रन पूरे किए हैं।

सिडनी टेस्ट के चौथे दिन 93 रन पर चार विकेट खोकर इंग्लैंड हार की तरफ बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया मैच में 210 रनों की बढ़त पर है। इंग्लैंड को मैच जीतने या ड्रॉ कराने के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत है। फिलहाल कप्तान जो रूट  और जॉनी बियरस्टो क्रीज पर हैं। रूट को यहां कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को हार के खतरे से बचाना होगा।

Editor's Pick