- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Alastair Cook wants to learn Urdu from Mohammad Aamer
मोहम्मद आमिर बनेंगे एलेस्टर कुक के उर्दू 'टीचर'?
मोहम्मद आमिर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं
Published On Jun 23, 2017, 03:28 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2017, 03:28 PM IST

पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बेहद ही मजेदार वाक्ये का जिक्र किया है। आमिर काउंटी क्रिकेट खेलने इंग्लैंड गए हैं और उन्हेंने कहा, ”जब मैं यहां आया तो एलेस्टर कुक मुझसे मिले। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुमसे उर्दू सीखना चाहता हूं, तो क्या तुम मुझे उर्दू सिखाओगे।” आपको बता दें कि बैन के बाद जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमिर की वापसी की बात चल रही थी तो कुक ने उनके खिलाफ बयान दिया था और कहा था कि ऐसे खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। ये भी पढ़ें: धवन, रहाणे ने बहाया जमकर पसीना, धोनी ने दिया ऋषभ पंत को ‘ज्ञान’!
कुक के साथ रिश्ते पर आमिर ने आगे कहा, ”नहीं हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है। वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो मददगार भी हैं। ऐसे में मेरा मानना है कि मेरे और उनके बीच कोई भी मनमुटाव नहीं है और मैं उनके साथ खेलने के लिए तैयार हूं।” आमिर ने माना कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन के बाद उनका आत्मविश्वास फिर से जगा है और इसे वो इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में भी जारी रखना चाहेंगे।
आमिर ने कहा, ”भारत के खिलाफ प्रदर्शन ने मुझे वापसी का मौका दिया है और ये मेरे करियर के लिए बहुत जरूरी भी था। मैंने उस मैच में शानदार खेल दिखाया और मेरे पास उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं।” आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ आमिर ने शानदार गेंदबाजी की थी और 3 बड़े विकेट चटकाए थे।