कुक की टीम को चेतावनी, प्रदर्शन सुधारो या क्रिकेट छोड़ दो !

इंग्‍लैंड के अनुभवी ओपनर एलिस्‍टर कुक ने लॉडर्स टेस्‍ट की पहली पारी में 70 रन की पारी खेली थी।

Edited By : Kamlesh Rai |May 31, 2018, 05:26 PM IST

Published On May 31, 2018, 05:26 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2018, 05:26 PM IST

Alistair cook © Getty Images

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्‍लेबाज एलिस्‍टर कुक ने स्‍वीकार किया है कि उनकी टीम इस समय अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पाकिस्‍तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्लिश टीम अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी जिसकी वजह से उसे अपने घर पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। कुक ने साथी खिलाडि़यों को चेताया कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार करें या कोई और काम देंखे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/winning-the-test-series-will-be-the-best-memory-of-my-life-mohammad-amir-717245″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लॉडर्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच में इंग्‍लैंड की पहली पारी 184 रन पर सिमट गई थी जबकि उसने दूसरी पारी में 242 रन बनाए थे। इस मैच की पहली पारी में कुक ने 70 रन की पारी खेली थी। हालांकि दूसरी पारी में कुक सिर्फ 1 एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

कुक ने कहा, ‘ हमारी टीम इस समय अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हम हेडिंग्‍ले में अच्‍छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। हमें अच्‍छा खेलने की जरूरत है। टेस्‍ट क्रिकेट का भविष्‍य लाइन पर है। हारने के बाद कभी भी आपको अच्‍छा नहीं लगता। लॉडर्स में हारने के बाद हम काफी निराश हैं।’ स्‍काई स्‍पोटर्स कॉलम में कुक ने ये सारी बातें लिखी है।

सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच शुक्रवार से हेडिंग्‍ले में खेला जाएगा। इस टेस्‍ट मैच में उतरने के साथ ही एलिस्‍टर कुक ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान एलन बॉर्डर के लगातार सबसे ज्‍याद टेस्‍ट खेलने के रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त कर देंगे।

कुक ने टीम साथियों से आग्रह किया है कि वे लॉडर्स में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच से सकारात्‍मक चीजों को याद करें और नकारात्‍मक को वहीं छोड़ दें। उन्‍होंने कहा कि हमें अब दूसरे टेस्‍ट पर फोकस करने की जरूतर है। बकौल कुक, ‘ अगर आपको इंग्‍लैंड के लिए क्रिकेट खेलना है तो आपको प्रदर्शन करना होगा।’

Editor's Pick