- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Aleem Dar Equals Steve Bucknor Record For Most Tests as Umpire
पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार ने स्टीव बकनर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
डार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था
Published On Aug 16, 2019, 10:22 AM IST
Last UpdatedAug 16, 2019, 10:22 AM IST
Aleem Dar and Steve Buckner
पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार ने गुरुवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में उतरकर स्टीव बकनर के सर्वाधिक 128 मैचों में अंपायरिंग करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।
पढ़ें: गॉल टेस्ट: एजाज के पंजे में फंसा श्रीलंका, 227 रन पर 7 विकेट गंवाए
आईसीसी के ट्वीट के अनुसार इस 51 वर्षीय अंपायर ने कहा, ‘अपने आदर्श अंपायर स्टीव बकनर के टेस्ट मैचों की संख्या की बराबरी करना बहुत बड़ा सम्मान है।’
Aleem Dar is standing in his 128th Test today – equaling Steve Bucknor’s record!#Ashes pic.twitter.com/VeL5ttuiue
— ICC (@ICC) August 15, 2019
पढ़ें: गॉल टेस्ट: एजाज के पंजे में फंसा श्रीलंका, 227 रन पर 7 विकेट गंवाए
डार ने अक्टूबर 2003 में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच ढाका में खेले गए टेस्ट मैच से टेस्ट अंपायरिंग में पदार्पण किया था। वह अब तक सभी प्रारूपों में 376 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।