• Home
  • News
  • Aleem Dar stepped down from the ICC Elite Panel of Umpires

अलीम डार के एलीट पैनल अंपायर के रूप में 19 साल के करियर का हुआ अंत, 2 नए अंपायरों की एंट्री

अंपायरों के एलीट पैनल में साउथ अफ्रीका के एड्रियन होल्डस्टॉक और पाकिस्तान के अहसान रजा को शामिल किया गया है.

Edited By : Vanson Soral |Mar 16, 2023, 07:43 PM IST

Published On Mar 16, 2023, 07:43 PM IST

Last UpdatedMar 16, 2023, 07:43 PM IST

TWITTER

अनुभवी अंपायर अलीम डार ने अंपायरों के आईसीसी एलीट पैनल से इस्तीफा दे दिया है जिसके साथ ही अंपायरिंग में उनके एक शानदार करियर का समापन हो गया. 54 वर्षीय डार, जो 19 साल तक एलीट पैनल में थे, ने रिकॉर्ड 435 पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की. इसमें 2007 और 2011 के 50 ओवर के वर्ल्ड कप के फाइनल के साथ-साथ 2010 और 2012 T20 वर्ल्ड कप के फाइनल भी शामिल हैं.

डार, जिन्होंने साल 2000 में वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय अंपायर के रूप में डेब्यू किया था, अंपायरों के ICC एलीट पैनल में जगह बनाने वाले पाकिस्तान के पहले अंपायर थे. उन्होंने 222 ODI, 144 टेस्ट और 69 T20I में अंपायरिंग की. इस दौरान उन्होंने पांच बार 50 ओवर के वर्ल्ड कप और सात T20 वर्ल्ड कप में अंपायर की भूमिका निभाई. डार लगातार तीन साल- 2009, 2010 और 2011 में डेविड शेफर्ड ट्रॉफी भी जीतने में कामयाब रहे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डार ने आईसीसी से बातचीत में बताया, “यह एक लंबी यात्रा रही है, लेकिन मैंने इसके हर हिस्से का आनंद लिया है। मुझे दुनिया भर में अंपायरिंग करने का आनंद और सम्मान मिला है और मैंने जो कुछ हासिल किया है, वह मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. हालांकि मैं अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय अंपायर के रूप में अपना करियर जारी रखने के लिए उत्सुक हूं, मुझे लगा कि 19 साल बाद एलीट पैनल से दूर जाने और किसी को अवसर प्रदान करने का यह सही समय था. दुनिया भर के अंपायरों को मेरा संदेश है कि कड़ी मेहनत करें, अनुशासन बनाए रखें और सीखना कभी बंद न करें.”

 

डार ने कहा, “मैं आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पैनल में अपने सहयोगियों को वर्षों से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके समर्थन के बिना मैं इतने लंबे समय तक नहीं इस पर नहीं रह पाता.”

इस बीच, अंपायरों के एलीट पैनल में साउथ अफ्रीका के एड्रियन होल्डस्टॉक और पाकिस्तान के अहसान रजा को शामिल किया गया है. इस तरह एलीट पैनल में अंपायरों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है.

Editor's Pick