Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 3:08 PM IST

Alex Carey Emotional: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. एलेक्स कैरी के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खेल के पहले दिन आठ विकेट पर 326 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक समय 94 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद एलेक्स कैरी ने उस्मान ख्वाजा (82) के साथ 91 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को वापस मैच में लाया. एलेक्स कैरी का एशेज सीरीज में पहला शतक है और वह लगभग 11 साल एशेज सीरीज में शतक लगाने वाले नियमित विकेटकीपर बने हैं. एशेज सीरीज का पहला शतक जड़ने के बाद एलेक्स कैरी इमोशनल भी नजर आए.
एलेक्स कैरी ने 106 रन की पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी है. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया.
एलेक्स कैरी ने बतौर विकेटकीपर ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 साल बाद एशेज में शतक जड़ा है. इससे पहले ब्रैड हैडिन ने 2013-2014 में एडिलेड में ही शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा वह एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकेटकीपर भी बने हैं. उनसे पहले एडम गिलक्रिस्ट, ब्रैड हैडिन, इयान हीली ने यह कारनामा किया है. गिलक्रिस्ट और हैडिन के नाम एशेज में तीन-तीन शतक है.
03 – एडम गिलक्रिस्ट
03 – ब्रैड हैडिन
02 – इयान हीली
01 – एलेक्स कैरी
"That one is for you dad!"
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 17, 2025
A wonderful moment as the hometown hero Alex Carey brings up 100.#Ashes | #PlayoftheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/aEdfwRedz5
वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद एलेक्स कैरी ने कहा, क्रिकेट का एक अच्छा दिन था… एडिलेड में 56,000 लोग, यह काफी खास है. घर के फैंस और परिवार के सामने यहां शतक बनाना खास था और मुझे लगता है कि आप भी जानते हैं कि मैं आसमान की तरफ क्यों देख रहा था, मैं रोने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, लेकिन मां, भाई, बहन, एलोइस, बच्चे के सामने… यह एक शानदार पल था.
उन्होंने कहा कि मेरे क्रिकेट में पापा का सबसे बड़ा रोल था, उन्होंने मुझे शुरू से आखिर तक कोचिंग दी, जब मैं टीनएज में आया तो उन्होंने मुझे थोड़ी आज़ादी दी, लेकिन हमेशा मैसेज भेजते थे और कहते थे कि रिवर्स स्वीप मत खेलो और मुझ पर सख्ती रखते थे, यह बहुत अच्छा था, मैं ज़्यादा गहराई में नहीं जाऊंगा लेकिन यह मेरे लिए एक खास पल था, और मुझे लगता है कि परिवार के लिए भी.
एलेक्स कैरी के शतक और उस्मान ख्वाजा के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए थे. मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लियोन शून्य पर नाबाद हैं. आईपीएल नीलामी में 25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके. जोश इंग्लिस (32) के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
