इयान हीली बोले- 2-3 सालों में एलेक्‍स कैरी टेस्‍ट क्रिकेट में टिम पेन की जगह ले लेगा

एलेक्‍स कैरी मौजूदा समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम का हिस्‍सा हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 06:53 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 06:53 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 06:53 PM IST

Alex Carey @ Getty Image

Alex Carey (File Photo) @ Getty Image

टिम पेन मौजूदा समय में ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम के कप्‍तान हैं। वो टीम में बतौर विकेटकीपर बल्‍लेबाज खेलते हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज इयान हीली का मानना है कि अगले दो तीन साल में टिम पेन की जगह टेस्‍ट टीम में एलेक्‍स कैरी ले लेंगे। एलेक्‍स कैरी मौजूदा समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें: IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

27 साल के एलेक्‍स कैरी को इसी साल अक्‍टूबर में महज 11 मैचाें के अनुभव के बाद ही टी-20 टीम का उप कप्‍तान बनाया गया। टिम पेन की उम्र इस वक्‍त 34 साल है। ऐसे में आने वाले समय में एलेक्‍स कैरी का टेस्‍ट क्रिकेट में अच्‍छा भविष्‍य हो सकता है। इयान हीली ने कहा, “एलेक्‍स कैरी के पास टेस्‍ट क्रिकेट मे खेलने की वही क्षमता है जो उसकी उम्र में मेरे पास थी। वो काफी अच्‍छा प्रदर्शन कर रहा है। अधिकांश टीमों के खिलाफ उसका प्रदर्शन अच्‍छा रहा है। इस तरह के खिलाड़ी को मैं टेस्‍ट टीम में खेलते देखना चाहता हूं। कैरी वनडे में अपने प्रदर्शन पर काफी काम कर रहा है। मुझे लगता है कि दो से तीन साल में वो टेस्‍ट टीम में टिम पेन की जगह ले लेगा।

पढ़ें: हरमनप्रीत, मंधाना ने किया पोवार को दोबारा कोच बनाने का अनुरोध

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी बल्‍लेबाजी औसत महज 27 की है। कैरी अपनी औसत को सुधारना चाहते हैं ताकि टेस्‍ट टीम में जगह पा सकें। शनिवार को उन्‍होंने साउथ ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए घरेलू शेफील्‍ड शील्‍ड टूर्नामेंट में न्‍यू साउथ वेल्‍स के खिलाफ नाबाद 110 रन की पारी खेली।

एलेक्‍स कैरी ने कहा, “जब भी मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने के लिए आता हूं तो मैं अपना सर्वश्रेष्‍ठ देने का प्रयास करता हूं ताकि मैं सफेद गेंद और लाल गेंद के क्रिकेट दोनों में ही रन बना सकूं। जब भी मैं वनडे नहीं खेल रहा होता हूं तो मेरा फोकस घरेलू क्रिकेट की ओर ही होता है। मैंने महज 29 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं। मैं इसमें सुधार चाहता हूं।”

Editor's Pick