- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Alex Carey said Indian pacers may also dangerous in border gavaskar series
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एलेक्स कैरी ने आस्ट्रेलिया की टीम को किया अलर्ट, कहा- यहां...
आस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, इसकी जगह टीम ने सिडनी में स्पिनरों की मददगार पिच पर अभ्यास किया.
Published On Feb 04, 2023, 01:08 PM IST
Last UpdatedFeb 04, 2023, 01:08 PM IST
Alex Carey
भारतीय स्पिनरों पर फोकस करके अभ्यास में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने याद दिलाया है कि भारतीय तेज गेंदबाज भी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में रिवर्स स्विंग से खतरनाक साबित हो सकते हैं. आस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है, इसकी जगह टीम ने सिडनी में स्पिनरों की मददगार पिच पर एसजी गेंदों से अभ्यास किया.
कैरी ने यहां चार दिवसीय अभ्यास शिविर से इतर पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान दौरे से पहले स्पिनरों को लेकर काफी फोकस था लेकिन मुझे रिवर्स स्विंग काफी कठिन लगी. उन्होंने 2018 में बेंगलुरू में अभ्यास मैच की याद दिलाई जब मोहम्मद सिराज ने 11 विकेट लिए थे.
उन्होंने कहा कि मैने 2018 में भारत ए के खिलाफ आस्ट्रेलिया ए के लिये चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला था, उस समय स्पिन को लेकर काफी बात हो रही थी लेकिन हम यह भूल गए कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज भी रिवर्स स्विंग से कितने खतरनाक हो सकते हैं.
कैरी ने पिछले साल जुलाई में श्रीलंका में ड्रॉ रही टेस्ट श्रृंखला का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हम दो टेस्ट के लिये गॉल गए थे और वहां की विकेट भी अलग थी. इसलिये खुले दिमाग से जाना होगा कि सामना किससे होगा, वह कैसा टीम संयोजन लेकर उतरते हैं.
इनपुट- पीटीआई भाषा