- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Alex Carey sees opportunity for Australia in early fixtures of T20 World Cup 2020
टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल चुनौती से उत्साहित एलेक्स कैरी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी मुश्किल टीमों के साथ शुरुआती मैच को अपनी टीम के लिए अच्छा मान रहे हैं।
Published On Jan 30, 2019, 11:18 AM IST
Last UpdatedJan 30, 2019, 11:18 AM IST
Australia Cricket Team @Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को लेकर खासा उत्साहित हैं। कैरी मुश्किल टीमों के साथ शुरुआती मैच को अपनी टीम के लिए अच्छा मान रहे हैं।
आईसीसी वेबासाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान ऑस्ट्रेलिया को अगले साल होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को सिडनी में पाकिस्तान से और फिर दूसरा मैच 28 अक्टूबर को पर्थ में दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज से खेलना है।
पढ़ें:- जानिए, ICC टी20 विश्व कप 2020 में टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम
कैरी ने टी-20 विश्व कप के मैचों की घोषणा होने के बाद कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी शुरुआत है। हमें पहले पाकिस्तान (मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1) और फिर वेस्टइंडीज के साथ खेलना है। इसलिए, टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मुश्किल टीमों के खिलाफ होने वाले मैचों को लेकर हम वास्तव में उत्साहित हैं।”
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक एक बार भी टी-20 विश्व कप नहीं जीता है। उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठछ प्रदर्शन 2010 में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 विश्व कप में था, जब उसने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि फाइनल में उसे नजदीकी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
पढ़ें:- टी20 महिला विश्व कप के पहले मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से
कैरी का मानना है कि टूर्नामेंट में परिस्थितियों के अनुसार मैचों में लय बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, “जैसा कि हमने बिग बैश में देखा है कि फाइनल में पहुंचने के लिए लय पाना कितना महत्वपूर्ण है, इसलिए टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत रोमांचक है।”
आईसीसी टी-20 विश्व कप-2020 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है।