'महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ का अनुभव हमारे पास होना खुशी की बात'

इंग्लैंड में एशेज खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 21, 2019, 10:50 AM IST

Published On Jul 21, 2019, 10:50 AM IST

Last UpdatedJul 21, 2019, 10:50 AM IST

पूर्व टेस्ट कप्तान स्टीव वॉ (Getty images)

बड़े टूर्नामेंट के लिए पूर्व दिग्गजों को मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड के साथ जोड़ने की कोच जस्टिन लैंगर की योजना से कंगारू खिलाड़ी काफी खुश हैं। इस योजना के तहत विश्व कप के दौरान पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ इंग्लैंड गए थे और अब एशेज सीरीज के लिए दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ बतौर मेंटोर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं।

पहली बार टेस्ट स्क्वाड में जगह पाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी इसे टीम की खुशकिस्मती मानते हैं। उन्होंने कहा, “स्टीव का यहां ग्रुप के साथ होना शानदार है। उन्होंने आठ एशेज सीरीज जीती हैं और यहां काफी क्रिकेट खेला है इसलिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक स्टीव वॉ का ज्ञान हमारे पास होना खुशकिस्मती की बात है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैरी से जब ये पूछा गया कि पूर्व कप्तान वॉ के साथ अपने खेल को लेकर उनकी क्या बातचीत हुई तो उन्होंने कहा, “नहीं, अभी तक नहीं। स्टीव वनडे का खेल देख रहे हैं और बीच बीच में कमेंट कर रहे हैं। मेरी उनसे बहुत कम बातचीत हुई है लेकिन अब खेल लाल गेंद की ओर बढ़ रहा है और टेस्ट फॉर्मेट पर ध्यान दिया जा रहा है। हम जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतना ज्यादा बात करेंगे और फिर सवाल पूछना शुरू करेंगे।”

फिटनेस से समझौता करना पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या: वकार यूनिस

एशेज सीरीज में कैरी टेस्ट डेब्यू की उम्मीद के साथ उतरेंगे। विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन टेस्ट फॉर्मेट उनके लिए थोड़ा नया होगा। उन्होंने कहा, “मुझे ऑस्ट्रेलिया में ड्यूक गेंद के साथ खेलने का थोड़ा अनुभव है लेकिन यहां हालात एकदम अलग हैं। इसलिए ये देखना शानदार होगा कि सीम पर पड़ने के बाद गेंद कितनी हरकत करती है और कितना स्विंग होती है। खासकर कि तेज गेंदबाजों कमिंस और हेजलवुड के लिए जो कि हमेशा नई चाल चलते हैं। इसलिए मैं चुनौती के लिए उत्साहित हूं।”

Editor's Pick