एलेक्स हेल्स ने संन्यास का किया ऐलान, टी-20 विश्व कप विजेता टीम का थे हिस्सा

उन्होंने इंग्लैंड को टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी. सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेली थी

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 04, 2023, 06:01 PM IST

Published On Aug 04, 2023, 06:01 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2023, 06:01 PM IST

alex Hales

(Photo credit-alex Hales Instagram)

इंग्लैंड के टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. एलेक्स हेल्स 2022 में टी-20 विश्व कप खिताब जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे. सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ उन्होंने तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 47 गेंद में नाबाद 86 रन बनाए थे, उन्होंने अपनी पारी में चार चौका और सात छक्के लगाए थे. सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

कहा, संन्यास लेने का सही समय

एलेक्स हेल्स ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, मैं महसूस करता हूं कि यह संन्यास लेने का सही समय है. यह यात्रा काफी शानदार रही है.  तीनों प्रारूपों में 156 मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, मैंने जीवन भर के लिए कुछ यादें और कुछ दोस्त बनाये है, मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है,

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे लिखा, इंग्लैंड की जर्सी में कुछ ऊंचाइयों के साथ नाकामियों को भी अनुभव किया है, इस एक अविश्वसनीय यात्रा के दौरान मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी मैच विश्व कप फाइनल जीतना था.

टी-20 वर्ल्ड के फाइनल में खेला था आखिरी मैच

एलेक्स हेल्स ने टी-20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. एलेक्स हेल्स इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे. वह 2019 के बाद से ही इंग्लैंड की 50 ओवर की टीम का हिस्सा भी नहीं थे. मार्च 2029 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था. उनके भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना नहीं थी, मगर अगले साल टी-20 विश्व कप खेला जाना है, उससे पहले हेल्स ने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है.

ड्रग सेवन से जुड़े मामले में लगा था बैन

हेल्स 2019 में विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे, ड्रग सेवन से जुड़े मामले में उन्हें 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया था और तत्कालीन कप्तान इयोन मोर्गन ने इसे ‘पूरी तरह से भरोसा तोड़ने वाला करार दिया था. हेल्स ने हालांकि सफेद गेंद (सीमित ओवरों की क्रिकेट) में इंग्लैंड की टीम को फिर से शीर्ष पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी 92 गेंद की 147 रन की पारी के दम टीम ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाये थे. यह एकदिवसीय क्रिकेट का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है.

एलेक्स हेल्स का इंटरनेशनल करियर

एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट, 70 वनडे और 75 टी-20 मैच खेले. उन्होंने 11 टेस्ट मैच में पांच अर्धशतक के साथ 573 रन बनाए. 70 वनडे मैच में उनके नाम 2419 रन है, जिसमें छह शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. 75 टी-20 में हेल्स ने एक शतक और 12 अर्धशतक के साथ 2074 रन बनाए हैं.

Editor's Pick