'केविन' नाम से कोई गलत मतलब नहीं था... आरोपों के बाद Alex Hales ने तोड़ी चुप्पी

अजीम रफीक ने आरोप लगाए थे कि एलेक्स हेल्स आमतौर पर एशियाई खिलाड़ियों को 'केविन' कहकर बुलाते थे, चाहे उनका नाम जो भी हो.

Edited By : India.com Staff |Nov 18, 2021, 03:48 PM IST

Published On Nov 18, 2021, 03:48 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2021, 03:48 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने अजीम रफीक (Azeem Rafiq) द्वारा लगाए गए नस्लीय आरोपों को खारिज किया है. यॉर्कशायर के लिए साल 2008 से 2018 तक अपना योगदान दे चुके अजीम रफीक ने आरोप लगाए थे कि एलेक्स हेल्स उन्हें ‘केविन’ नाम से बुलाते थे, क्योंकि हेल्स के कुत्ते का नाम केविन था, जो ब्लैक रंग का था. रफीक ने कहा कि हेल्स आमतौर पर एशियाई खिलाड़ियों को ‘केविन’ कहकर बुलाते थे, चाहे उनका नाम जो भी हो.

इस आरोप को एलेक्स ने खारिज करते हुए कहा, “मेरे कुत्ते (केविन) के नाम लेने से इसमें कोई नस्लीय अर्थ था, मुझे नहीं पता. मेरे ऊपर लगे आरोपों को सुनने के बाद मैं स्पष्ट रूप से इसे इनकार करता हूं कि मेरे कुत्ते के नाम लेने से इसमें कोई नस्लीय अर्थ था. अजीम रफीक ने जो भी मुद्दें उठाए हैं और जो उन्हें सहना पड़ा है, दोनों के लिए मैं पूरी तरह से सम्मान और सहानुभूति रखता हूं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजीम रफीक ने साल 2001 में पाकिस्तान से ब्रिटेन आए ऑफ स्पिनर ने अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 सहित इंग्लैंड के आयु वर्ग के टीमों के साथ अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था. अजीम रफीक ने संसदीय समिति के सामने बताया, “मेरे लिए पाकी शब्द का लगातार इस्तेमाल किया गया था और ऐसा लग रहा था कि संस्था के प्रमुख उनको ऐसा करने का आदेश दे रहे हैं. इस तरह की कई टिप्पणियां उन पर किया करते थे. जैसे आप शौचालय के पास बैठते हैं और हाथी धोने वाले हो.”

रफीक ने एक दर्दनाक अनुभव भी बताया जब उन्हें 15 साल की उम्र में शराब पीने के लिए मजबूर किया गया था. 30 वर्षीय खिलाड़ी के अनुसार, “जब मैं यॉर्कशायर और हैम्पशायर के लिए खेल रहा था तो मेरे ऊपर स्थानीय क्रिकेट क्लब में शराब डाली गई थी. जो बेहत गंदी हरकत थी. उस समय तक मैंने शराब को कभी छुआ तक नहीं था. क्योंकि मुझे फिट रहने के लिए ऐसा करना पड़ता था.”

Editor's Pick