• Home
  • News
  • Alisa Perry : If T20 world cup 2020 postponed it will affect Women world cup 2021

T20 CWC 2020 रद्द हुआ तो अगले साल हम महिलाओं का विश्‍व कप होगा प्रभावित: एलिसा पैरी

तय कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्‍व कप का आयोजन अक्‍टूबर-नवंबर में ऑस्‍ट्रेलिया में होना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 20, 2020, 12:15 PM IST

Published On Jun 20, 2020, 12:15 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2020, 12:15 PM IST

Alisa Perry Twitter

Alisa Perry @ Twitter

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ी एलिसा पैरी का मानना है कि अगर इस साल होने वाला पुरुष टी-20 विश्व कप स्थगित होता है तो इसका असर अगले साल होने वाले महिला विश्व कप पर पड़ सकता है। टी20 विश्व कप का आयोजन इसी साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है लेकिन कोविड-19 के कारण इस पर काले बादल मंडरा रहे हैं।

वहीं महिला वनडे विश्व कप अगले साल छह फरवरी से सात मार्च के बीच न्यूजीलैंड में खेला जाना है और ऐसी खबरें हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन तारीखों का इस्तेमाल टी20 विश्व कप को कराने के लिए कर सकती है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शर्मा जी का बड़ा फैन है पाकिस्‍तान का यह युवा बल्‍लेबाज, रोहित सर की तरह खेलना चाहता हूं बड़ी पारियां

स्टफ डॉट को डॉट एनजेड ने पैरी के हवाले से लिखा है, “यह इस बात पर निर्भर करता है कि पुरुष टी-20 विश्व कप कब होना है। इसका असर महिला विश्व कप पर पड़ेगा। अगर पुरुष विश्व कप स्थगित होता है तो विश्व स्तर के टूर्नामेंट्स एक ही समय कराना काफी मुश्किल होगा।”

धोनी को BCCI ट्रेनिंग कैंप में बुलाने को लेकर भज्‍जी- प्रसाद की अलग-अलग राय, बोले…

पैरी ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह के टूर्नामेंट्स एक साथ नहीं खेले जा सकते हैं। चीजें किस तरह से होंगी इसे लेकर कुछ भी कहना काफी मुश्किल है। जिस तरह से चीजें चल रही हैं उन्हें देखते हुए विश्व कप की संभावना नहीं लग रही है।”

भारत को 2021 में ही टी-20 विश्व कप के अगले संस्करण की मेजबानी करनी है।

Editor's Pick