All England Championship: सेमीफाइनल में पहुंचे भारतीय बैंडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चीन के लु गुआंग जू ने दिया वॉकओवर

भारतीय महिला युगल टीम त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

Edited By : India.com Staff |Mar 19, 2022, 07:49 AM IST

Published On Mar 19, 2022, 07:49 AM IST

Last UpdatedMar 19, 2022, 07:49 AM IST

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन (Lakhsya Sen) ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप पुरूष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल मैच के प्रतिद्वंद्वी चीन के लु गुआंग जू ने उन्हें वॉकओवर दिया .

अलमोड़ा के 20 साल के सेन ने जनवरी में पहला सुपर 500 इंडिया ओपन खिताब जीता था . इसके बाद वो पिछले सप्ताह जर्मन ओपन में उपविजेता रहे . अब उनका सामना मलेशिया के छठी वरीयता प्राप्त ली जि जिया और जापान के दूसरी वरीयता प्राप्त केंतो मोमोता के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा .

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के पांचवीं वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गाइडोन और केविन संजया सुकामुजो से 22 . 24, 17.21 से हार गए.

सेन बृहस्पतिवार को दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और दो बार विश्व चैम्पियनशिप के पदक विजेता डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे. इससे पहले भारत के प्रकाश पादुकोण और पुलेला गोपीचंद ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं .

भारतीय महिला युगल टीम त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद शुक्रवार को आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए जिन्होंने कोरिया की दूसरी वरीयता प्राप्त ली सोही और शिन सियुंगचान को हराया . त्रिसा और गायत्री की 46वीं रैंकिंग वाली जोड़ी ने ली और शिन को 14 . 21, 22 . 20, 21 . 15 से मात दी .

भारत के पांचवीं वरीयता प्राप्त सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मार्कस फर्नाल्डी गाइडोन और केविन संजया सुकामुजो से 22 . 24, 17.21 से हार गए.

भारत के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री ने महिला युगल मैच जीतने के बाद कहा ,‘‘ हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की . हम पहला गेम हार गए और दूसरे में भी पीछे थे लेकिन मैने सोचा कि हमें हार नहीं माननी है . हमसे अपेक्षायें हैं लेकिन मैं दबाव महसूस नहीं करती . हम बस जीतने के इरादे से उतरते हैं .’’

Editor's Pick