- क्रिकेट न्यूज़
- News
- all india s plans fail without this player know what former cricketer aakash chopra said
'विराट और रोहित से ज्यादा मूल्यवान है ये खिलाड़ी', आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
भारत के पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है, उन्होंने कहा कि भारत की सभी योजनाएं इस खिलाड़ी के बिना विफल हो जाएगी।
Published On Aug 12, 2022, 02:25 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2022, 02:25 PM IST
T20 विश्व कप 2021 में भारत के हाथ के लगी निराशा के पीछे कई कारणों में से एक था टीम में कहीं न कहीं संतुलन की कमी। इसके बाद भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी पीठ की समस्याओं से ठीक होने के बाद टीम में पूरी तरह से एक बल्लेबाज के रूप में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल स्तर पर अभ्यास करते हुए काफी मेहनत की।
भारत ने अब एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से संतुलित टीम चुनी है जिसमें हार्दिक पांड्या को भी अपने शानदार खेल से जगह बनाने में सफल रहे। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या और भारतीय T20I टीम में उनके स्थान को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश ने T20I में हार्दिक की अहमयित पर जोर देते हुए कहा कि भारत विराट कोहली, रोहित शर्मा और यहां तक कि जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट खोज सकते हैं लेकिन हार्दिक के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इस खिलाड़ी के बिना एशिया कप और टी 20 विश्व कप के लिए भारत की सभी योजनाएं विफल हो जाएंगी।
आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘यह एक बीमा पॉलिसी है (हार्दिक पर 4 ओवर की गेंदबाजी पर)। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसके बारे मे कोई शक नहीं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें। उस टीम में हार्दिक पांड्या एकमात्र खिलाड़ी हैं जो उस संतुलन को साबित कर रहे हैं। उसके बिना, सभी अच्छी तरह से रखी गई योजनाएं विफल हो जाएंगी। विराट कोहली, रोहित शर्मा, यहां तक कि जसप्रीत बुमराह का विकल्प आप खोज सकते हैं। लेकिन अगर हार्दिक पांड्या नहीं हैं तो आप प्लेइंग-11 नहीं बना सकते।”
चोपड़ा ने कहा, ‘शायद पाकिस्तान के खिलाफ वह चार ओवर फेंक सकता है, लेकिन अफगानिस्तान या श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ नहीं। इसलिए उसे विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करें।’