add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान की चाल या बैकफुट पर BCCI, बाकी टीमें हाईब्रिड मॉडल में एशिया कप के लिए तैयार: रिपोर्ट

क्या बाकी टीमें हाईब्रिड मॉडल पर एशिया कप खेलने के लिए तैयार हो गई हैं. ऐसा दावा पाकिस्तानी मीडिया में किया जा रहा है. बीसीसीआई की ओर से हालांकि इस पर कोई रिऐक्शन नहीं आया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - May 22, 2023 12:44 AM IST

नई दिल्ली: एशिया कप पर चर्चा जारी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यह साफ कर चुका है कि वह एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा. वहीं इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी धमकी दी कि वह अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम नहीं भेजगा. हालांकि इसके बाद उसके रवैये में बदलाव आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप के लिए हाई ब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया. यानी भारत के मैच पाकिस्तान के बाहर खेले जा सकते हैं और बाकी मैच पाकिस्तान में हों.

हालांकि बीसीसीआई को यह प्रस्ताव भी पसंद नहीं था. बोर्ड चाहता था कि पूरा एशिया कप ही पाकिस्तान के बाहर हो. हालांकि पाकिस्तान की बेवसाइड द न्यूज ने दावा किया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल पाकिस्तान के इस हाईब्रिड मॉडल से सहमत हो गए हैं. हालांकि बीसीसीआई ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. यह मुद्दा 27 मई को जनरल मीटिंग में उठाया जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैसे इस खबर को पाकिस्तान के प्रोपगेंडा के तौर पर भी देखा जा रहा है. क्योंकि कुछ दिन पहले ही सभी बोर्ड्स ने भारत के साथ रहने की बात कही थी. और पाकिस्तानी मीडिया ही यह कह रहा था कि भारत पाकिस्तान के बिना ही पांच देशों का टूर्नमेंट खेल सकता है. और अब उसकी ओर से यह बात कही जा रही है.

पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल में टू्र्नमेंट दो हिस्सों में खेला जाएगा. पहले हाफ में भारत के अलावा बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान में खेलेंगी और इसके बाद टूर्नमेंट उस देश में चला जाएगा जहां भारत अपने मैच खेल रहा होगा. फाइनल भी वहीं खेला जाएगा. इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि पीसीबी इस टूर्नमेंट को यूएई में करवाना चाहता है. इसके बाद यूएई को गेट मनी मिलेगी. इसके अलावा श्रीलंका में भी इसे करवाने पर विचार हो रहा था.