add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U-19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के बारे में जानिए, सब कुछ- कब शुरू हो रहा है, भारत के मुकाबले कब होंगे?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 16वें एडिशन की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह बेहतरीन मंच रहा है. तीन हफ्ते चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. इसमें ग्रुप स्टेज पर कुल 24 मैच होंगे. सबसे पहले यह जानिए, कब-से और...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 12, 2026 4:18 PM IST

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के 16वें एडिशन की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है. युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का यह बेहतरीन मंच रहा है. तीन हफ्ते चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. इसमें ग्रुप स्टेज पर कुल 24 मैच होंगे.

सबसे पहले यह जानिए, कब-से और कहां खेला जाएगा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026

जिम्बाब्वे और नामीबिया में इस अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे. यह 50 ओवर का एक टूर्नामेंट होगा. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच इस बार के वर्ल्ड कप क पहला मैच होगा. यह मुकाबला 15 जनवरी को क्वींस पार्क, बुलावायो में खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज पर 24 मैच होंगे. ये मुकाबले 10 दिन के भीतर खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से शुरू होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिम्बाब्वे में मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और ताकसिंघा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में होंगे. और नामीबिया में मुकाबले न्यू नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल पर होंगे. ये दोनों मैदान विंडहोइक खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे और नामीबिया दोनों देशों में 12-12 मैच होंगे.

अगले स्टेज में कैसे होंगे मुकाबले

अगले स्टेज में सुपर सिक्स के मुकाबले होंगे और उन टीमों जो सुपर सिक्स के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाएंगी, को भी नॉकआउट से पहले जिम्बाब्वे और नामीबिया में बांटा गया था. नॉक आउट जिम्बाब्वे में खेले जाएंगे. तीन और चार फरवरी को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और हरारे स्पोर्ट्स क्लब में सेमीफाइनल मैच होंगे. छह फरवरी को हरारे में टूर्नामेंट का फाइनल होगा.

टीमों को कुल कितने ग्रुप में बांटा गया है

दूसरे एडिशन के बाद से ही इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें खेलती हैं. इन टीमों को चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाता है. हर ग्रुप में छह-छह मैच होते हैं. यानी हर टीम एक टीम से एक बार खेलेगी. हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी. यहां ग्रुप ए और डी की टीमें सुपर सिक्स के ग्रुप में एक साथ रहेंगी. और ग्रुप सी और ग्रुप सी की टीमें सुपर सिक्स में एक ग्रुप में एक साथ रहेंगी. चारों ग्रुप में आखिर में रहने वाली टीमें प्लेऑफ में आखिरी स्थानों के लिए भिड़ेंगी.

सुपर सिक्स में हर टीम साथी टीमों के खिलाफ अंक कैरी फॉरवर्ड करेंगी. हर टीम सुपर सिक्स में दो मैच और खेलेंगी. सुपर सिक्स में टीमें उस टीम से नहीं खेलेंगी जिनकी रैंकिंग दूसरे ग्रुप में उनके समान रही हों. यानी ए1 और डी1 का मैच नहीं होगा. लेकिन उसका मैच डी2 और डी3 से हो सकता है.

सुपर सिक्स में ग्रुप की चोटी की दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

क्या इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में डीआरएस होगा?

पिछली बार की तरह इस बार भी टीवी अंपायर तो होगा लेकिन डीआरएस इस टूर्नामेंट के लिए नहीं होगा.

कब शुरू हुआ था अंडर-19 वर्ल्ड कप?

अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 1988 में हुई थी. पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने पहला खिताब जीता था. इसके बाद यह टूर्नामेंट 10 साल तक नहीं हुआ. 1998 में इसकी वापसी हुई. तब से यह हर दो साल में एक बार 16 टीमों के साथ खेला जा रहा था. हालिया दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया का इसमें दबदबा दिख रहा है. साल 2024 के फाइनल में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 79 रन से जीता था.

भारत ने हालांकि यह टूर्नामेंट सबसे ज्यादा बार जीता है. भारत ने पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार और पाकिस्तान ने दो बार इसे जीता है. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया है.

किन-किन बड़े सितारों ने कमाया है नाम

ब्रायन नालार, सनथ जयसूर्या, नासिस हुसैन, रोहित शर्मा, क्रिस क्रेर्न्स, विराट कोहली, ग्रीम स्मिथ, स्टीव स्मिथ, जो रूट, एलिस्टर कुक, इंजमाम-उल-हक जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से निकले हैं.

U19 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप स्टेज के मुकाबले

मैचतारीखसमयमैदान
भारत अंडर-19 बनाम यूएसए अंडर-1915 जनवरी, 20261:00 PMबुलावायो, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
भारत अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-1917 जनवरी, 20261:00 PMबुलावायो, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब
भारत अंडर-19 बनाम न्यूजीलैंड अंडर-1924 जनवरी, 20261:00 PMबुलावायो, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब