• Home
  • News
  • Allen, Raghuvanshi, Green power KKR to 29-run win over GT

केकेआर की धांसू जीत, गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

KKR vs GT: आईपीएल 2026 के 60वें मैच में केकेआर ने जीटी को 29 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही गुजरात के लगातार 5 जीत का सिलसिला भी थम गया.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 17, 2026, 12:50 AM IST

Published On May 17, 2026, 12:50 AM IST

Last UpdatedMay 17, 2026, 12:50 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ केकेआर ने ‘प्लेऑफ’ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए. जिसका पीछा करते हुए जीटी की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 218 रन ही बना सकी. केकेआर 12 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है. जबकि गुजरात टाइटंस 13 में से 8 मुकाबले जीतकर दूसरे पायदान पर बनी हुई है. जीटी का मकसद अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर 18 अंकों के साथ अगले दौर का टिकट हासिल करना होगा.

ईडन गार्डन मेंआया फिन एलन का तूफान

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने निर्धारित ओवरों में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए। इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 27 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की. रहाणे 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद अंगकृष रघुवंशी के साथ फिन एलन ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 139 के स्कोर तक पहुंचाया. एलन 35 गेंदों में 10 छक्कों और 4 चौकों के साथ 93 रन बनाकर आउट हुए. उनको साईं किशोर ने अपना शिकार बनाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिसके बाद रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 108 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. रघुवंशी 44 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी इस पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. वहीं कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज और साईं किशोर ने एक-एक विकेट हासिल किया.

शुभमन गिल की पारी नहीं आई जीटी के काम

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 ओवरों में 42 रन की साझेदारी हो चुकी थी. तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर कार्तिक त्यागी की गेंद सुदर्शन की बाएं कोहनी पर लगी. उस समय तक सुदर्शन 13 गेंदों में 23 रन बना चुके थे. सुदर्शन को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. सुदर्शन के स्थान पर निशांत संधु (1) मैदान पर आए. लेकिन एक ओवर बाद उनका विकेट भी गिर गया. यहां से कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने जोस बटलर के साथ 73 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

गिल 49 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 17वें ओवर के बीच सुदर्शन फिर से मैदान पर लौटे. उन्होंने जोस बटलर के साथ 15 गेंदों में 30 रन जुटाए. बटलर 35 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुए. साईं सुदर्शन अंत तक क्रीज पर टिके रहे. जबकि सुदर्शन 28 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे. लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. जबकि सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट निकाला.

Editor's Pick