- क्रिकेट न्यूज़
- News
- alyssa healy has become the first wicketkeeper to complete 100 dismissals in t20 international
IND W vs AUS W: जो काम धोनी नहीं कर सके वो ऑस्ट्रेलिया की इस विकेटकीपर ने कर दिखाया
एलीसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 100 शिकार पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली विकेटकीपर हैं। महिला या पुरुष किसी भी क्रिकेट में कोई भी विकेटकीपर ऐसा नहीं कर पाया है।
Published On Jul 29, 2022, 05:02 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2022, 05:02 PM IST
healy becomes first wicketkeeper to complete 100 dismissal
बर्मिंगम: एलीसा हीली ने वह कारनामा कर दिखाया जो अभी तक क्रिकेट में कोई भी विकेटकीपर नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया की इस महिला विकेटकीपर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शिकार पूर कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पुरुष/महिला में ऐसा करने वाली पहली विकेटकीपर हैं।
शुक्रवार को भारत के खिलाफ बर्मिंगम कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने डार्सी ब्राउन की गेंद पर स्मृति मंधना को आउट कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। हीली ने 128वें टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में यह सेंचुरी पूरी की।
💯@ahealy77 has become the first wicketkeeper with a century of dismissals 👏 #B2022 #AUSvIND pic.twitter.com/ZPMEnFDy2b
— cricket.com.au (@cricketcomau) July 29, 2022
टी20 इंटरनैशनल में हीली के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी का नंबर है। धोनी ने 98 मैचों में 91 शिकार किए थे। इसके बाद सारा टेलर ने 90 मैचों में 74 शिकार किए हैं। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 66 मैचों में 73 शिकार किए थे। रशेल प्रीस्ट ने 75 मैचों में 72 शिकार किए थे।