एनएसडब्‍ल्‍यू की कप्‍तानी मिलने पर ऑस्‍ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर हैरान

ऑस्‍ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की ओर से इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 58 वनडे खेले हैं।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 23, 2018, 06:53 PM IST

Published On Jun 23, 2018, 06:53 PM IST

Last UpdatedJun 23, 2018, 06:53 PM IST

Alyssa Healy © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया की विकेटकीपर बल्‍लेबाज अलीसा हीली को महिला नेशनल क्रिकेट लीग के आगामी एडिशन के लिए एनएसडब्‍ल्‍यू ब्रेकर्स टीम का कप्‍तान नियुक्‍त किया गया है। हीली टीम की पूर्व कप्‍तान एलेक्‍स ब्‍लैकवेल की जगह लेंगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/varun-aaron-says-india-has-a-great-chance-to-win-the-limited-overs-series-in-england-721929″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस वर्ष जनवरी में एलेक्‍स ब्‍लैकवेल ने इंटरनेशनल और स्‍टेट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की थी। ब्‍लैकवेल की कप्‍तानी में एनएसडब्‍ल्‍यू ने रुथ प्रैडी कप जीता था। हीली तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क की पत्‍नी हैं।

हीली की टीम में राचेल हायनेस और ऑस्‍ट्रेलियाई महिला टीम की उप कप्‍तान एलीस पेरी मौजूद थीं जो सिडनी सिक्‍सर्स टीम की कप्‍तान भी हैं इन दिग्‍गजों की जगह हीली को तरजीह दिया गया। हीली आगामी चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं और उत्‍साहित हैं।

वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, ‘ मुझे लगता है कि यह वास्‍तव में उत्‍साहित करने वाला होगा। मुझे थोड़ा समय के लिए आश्‍चर्य हुआ क्‍योंकि टीम में राचेल और पेरेज शामिल हैं। मुझे लगा कि एलेक्‍स के संन्‍यास के बाद इनमें से किसी को कप्‍तानी दी जाएगी।

28 साल की हीली तीन टेस्‍ट और 58 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वो टेस्‍ट में 32.50 की औसत से 130 रन बना चुकी हैं जबकि वनडे में उनके नाम 830 रन दर्ज हैं। 80 टी-20 में हीली ने 942 रन बनाए हैं।

Editor's Pick