• Home
  • News
  • Amazing to watch Shikhar Dhawan’s innings; Says Shreyas Iyer

कप्‍तान श्रेयस बोले- शिखर की पारी को देखना शानदार रहा

बोले- जिस तरह से धवन बल्‍लेबाजी कर रहे थे उसमें उनका अनुभव और क्‍लास साफ दिखाई दे रहा था

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 13, 2019, 12:43 AM IST

Published On Apr 13, 2019, 12:43 AM IST

Last UpdatedApr 13, 2019, 12:43 AM IST

Shreyas Iyer @ BCCI

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बेहतरीन जीत के बाद दिल्‍ली के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टीम के सलामी बल्‍लेबाजी शिखर धवन की पारी की जमकर सराहना की है। श्रेयस ने कहा कि धवन की पारी को देखना शानदार रहा।

पढ़ें: कोलकाता के खिलाफ धवन के धमाके से जीती दिल्‍ली

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्‍ली ने कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम को 7 विकेट से हराकर मौजूदा लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मैच में दिल्‍ली की ओर से धवन ने नाबाद 97 रन बनाए जबकि रिषभ पंत ने 46 रन की पारी खेली।

जीत के बाद श्रेयस ने कहा, ‘ ये शानदार अहसास है। इस मैच से पहले मैं अंतिम जीत को याद कर रहा था। ये अच्‍छी जीत है। एक के बाद एक मैच में जीतना बेहतरीन है। वास्‍तव में अंतिम 11 का चुनाव बेहद मुश्किल था। 12 में से हमने केवल एक परिवर्तन किया। मुझे लगता है की कीमो पॉल को अंतिम एकादश में जगह देना अच्‍छा फैसला था। हमें इस तरह के विकेट पर बल्‍लेबाजी पसंद है।’

पढ़ें: ‘भारत और पाकिस्‍तान के बीच क्रिकेट मैच जंग से कम नहीं’ 

धवन को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बकौल श्रेयस, ‘ जिस तरह से धवन बल्‍लेबाजी कर रहे थे उसमें उनका अनुभव और क्‍लास दिखाई दे रहा था। जिस तरह से आज उन्‍होंने खेला वो काबिलेतारीफ है। उन्‍हें देखना शानदार है। वो एक बेहतरीन व्‍यक्ति भी हैं।’

Editor's Pick