अमेजन प्राइम पर होगा न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेली जाने वाली हर सीरीज का प्रसारण

अमेजन प्राइम वीडियो एक प्रमुख क्रिकेट बोर्ड से एक्सक्लूसिव लाइव क्रिकेट राइट्स पाने वाली पहली इंडियन स्ट्रीमिंग सर्विस बन गई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 10, 2020, 05:08 PM IST

Published On Nov 10, 2020, 05:08 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2020, 05:08 PM IST

भारत-न्यूजीलैंड (IANS)

अब तक केवल टीवी और फिल्म जगत में हाथ आजमा रहे अमेजन प्राइम वीडियो ने क्रिकेट के मैदान पर कदम रखा है। प्राइम वीडियो ने साल 2025-26 तक न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए इंडियन टेरिटरी राइट्स खरीदकर भारत में लाइव स्पोर्ट्स में अपनी शुरूआत की घोषणा की। इसके साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो एक प्रमुख क्रिकेट बोर्ड से एक्सक्लूसिव लाइव क्रिकेट राइट्स पाने वाली पहली इंडियन स्ट्रीमिंग सर्विस बन गई है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा, “अमेजॅन प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी न्यूजीलैंड के लिए बहुत बड़ी है। हम इस तरह के एक प्रसिद्ध और सफल ब्रांड के साथ मिलकर खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। जैसा कि हमने पहले कहा था कि लाइव स्पोर्ट का भविष्य स्ट्रीमिंग है और अमेजॅन प्राइम वीडियो में हमारे पास इंडस्ट्री के पार्टनर राइट है, जो प्रशंसकों और ग्राहकों को सबसे पहले रखने के लिए अभिनव, ट्रेंड-सेटर और प्रसिद्ध है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड का एक प्रमुख लक्ष्य हमारी टीमों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करना और दुनिया भर में घनिष्ठ संबंधों का निर्माण करना है, इसलिए हमें नहीं लगता कि इससे बेहतर कुछ हो सकता है। भारत हमेशा न्यूजीलैंड के व्यूरशिप लिए महत्वपूर्ण रहा है; कोई अन्य देश भारत की तरह क्रिकेट को फॉलो नहीं करता है, इसलिए भारत के लीडिंग स्ट्रीमर के साथ इस समझौते की घोषणा करना रोमांचक है।”

IPL 2020, MI vs DC Final, DC Predicted XI: जानें फाइनल मुकाबले में कैसी होगी मुंबई-दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

अमेजन और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के बीच हुए इस करार के तहत प्राइम वीडियो 2021 के आखिर से न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले पुरुषों और महिला के सभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जैसे कि वनडे, टी-20 और टेस्ट के लिए वन-स्टॉप स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन बन जाएगा।

करार में 2022 की शुरूआत में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा और दूसरा दौरा, जिसकी तारीखों की घोषणा बाकी है, ये सब शामिल है। इस महीने के अंत में शुरू होने वाले 2020-2021 सीजन के राइट्स को अमेजॅन द्वारा सिंडिकेटेड किया जाएगा।

Editor's Pick