- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ambati Rayudu not worried about lack of match practice ahead of Australia tour
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मैच अभ्यास की कमी से चिंतित नहीं रायडू
रायडू भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।
Published On Dec 21, 2018, 07:07 PM IST
Last UpdatedDec 21, 2018, 07:07 PM IST
ambati-rayudu © Getty Images
रणजी सत्र से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहने वाले अंबाती रायडू को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज से पहले मैच अभ्यास नहीं मिल सकेगा लेकिन वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।
रायडू भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी छोड़ने और सिर्फ वनडे तथा आईपीएल खेलने के उनके फैसले की आलोचना हुई थी लेकिन उन्होंने कहा कि यह कार्यभार में संतुलन बनाने का उनका तरीका है।
पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण के 281 रन किसी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ पारी : राहुल द्रविड़
उन्होंने जूनियर सुपर किंग्स इंटर स्कूल टी20 चैंपियनशिप के लांच से इतर कहा, ‘मैं अपने शरीर को फिट रखना चाहता था। मैं 33 साल का हूं और मेरे घुटने का ऑपरेशन हो चुका है। मैं इतना ही क्रिकेट खेल सकता हूं कि शरीर का अच्छा इस्तेमाल हो सके।’
यह पूछने पर कि क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उन्हें अभ्यास की कमी खलेगी, उन्होंने कहा, ‘नहीं। अभ्यास मैच महत्वपूर्ण है लेकिन लाल गेंद के क्रिकेट और सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी फर्क है। आप अभ्यास करके और दूसरे खेल खेलकर इसकी भरपाई कर सकते हैं।’
पढ़ें: मिताली, हरमनप्रीत वनडे और टी20 की कप्तान बनी रहेंगी, वेदा कृष्णामूर्ति बाहर
ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज की तैयारी कितनी चुनौतीपूर्ण है, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा , ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही एक चुनौती है। मैं इतना ही कह सकता हूं कि मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं।’
(इनपुट-एजेंसी)