- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ambati Rayudu: VVS Laxman, Noel David talked me out of retirement
एमएसके प्रसाद को थ्रीडी बयान पर तंज कसने का कोई पछतावा नहीं : रायडू
रायडू ने पिछले सप्ताह हैदराबाद क्रिकेट संघ को ईमेल भेजकर संन्यास से वापसी और सभी तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा व्यक्त की।
Published On Sep 06, 2019, 08:51 PM IST
Last UpdatedSep 06, 2019, 08:51 PM IST
Ambati Rayudu
अंबाती रायडू का कहना है कि विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिलने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद के ‘त्रिआयामी (थ्रीडी)’ बयान पर तंज कसने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
पढ़ें: दलीप ट्रॉफी: अभिमन्यु ईश्वरन की 153 रन की पारी के बूते इंडिया रेड को 114 रन की बढ़त
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने से पहले चौथे क्रम के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन चयन के समय उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। विश्व कप के दौरान भी स्टैंडबाय में होने के बावजूद दो बार नजरअंदाज किये जाने के बाद रायडू ने क्रिकेट के प्रत्येक प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
रायडू ने 16 अप्रैल को व्यंग्यात्मक ट्वीट किया था, ‘विश्व कप देखने के लिए अभी थ्रीडी चश्में मंगाए हैं।’
उनका यह ट्वीट प्रसाद के उस बयान पर था जिसमें उन्होंने कहा था कि विजय शंकर का चयन इसलिए हुआ है क्योंकि उनके पास ‘त्रिआयामी’ क्षमता है।
रायडू से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपने बयान पर पछतावा है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ भी पछतावा नहीं है।’
उन्होंने यह स्वीकार किया कि विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने ने उन्हें प्रभावित किया।
पढ़ें: राशिद के ऑलराउंड प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर कसा शिकंजा
उन्होंने कहा, ‘हाँ, यह याद करना निराशाजनक है। मैं इसमें (विश्व कप) खेलने के लिए उत्सुक था… मैं विश्व कप खेलने के लिए तैयार था। इस बारे में फैसला करने का हक उनके पास था। वे उनकी योजना थी और मुझे यकीन है कि यह टीम के सर्वश्रेष्ठ हित और पूर्वाग्रह के बिना किया गया था।’
रायडू ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, नोएल डेविड और चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के अधिकारियों की बात मानते हुए संन्यास से वापस आने का फैसला किया।
उन्होंने कहा, ‘सीएसके के अधिकारी, लक्ष्मण भाई और नोएल भाई ने मुझ से बात की और मुझे लगा कि संन्यास के फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। मैंने इसके बारे में सोचा और लगा कि मैंने जल्दबाजी में फैसला किया था।’
रायडू ने पिछले सप्ताह हैदराबाद क्रिकेट संघ को ईमेल भेजकर संन्यास से वापसी और सभी तीनों प्रारूपों में खेलने की इच्छा व्यक्त की।