×

न्यूजीलैंड को दिलाया था T20 वर्ल्ड कप खिताब, WPL ऑक्शन में हुई पैसे की बरसात

अमेलिया केर पिछले सीजन महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी और वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 27, 2025 5:46 PM IST

महिला प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर पर पैसे की बरसात हुई. मुंबई इंडियंस की टीम ने अमेलिया केर को तीन करोड़ में खरीदा. अमेलिया केर पिछले सीजन महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी और वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थी. अमेलिया केर ने साल 2024 में न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी.

अमेलिया केर को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की टीम के बीच काफी संघर्ष देखने को मिला, मगर बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी.

अमेलिया केर ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था और छह मैच में 135 रन बनाए थे. वहीं गेंदबाजी में वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी, उन्होंने कुल 18 विकेट अपने नाम किए थे.

TRENDING NOW

WPL में है शानदार रिकॉर्ड

अमेलिया केर का महिला प्रीमियर लीग में शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने 29 मैच में 437 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 40 विकेट चटकाए थे. उन्होंने WPL में एक बार फोर विकेट हॉल और एक बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.