• Home
  • News
  • Amelia Kerr’s 179 help NewZealand clinch record chase against SA to level series 1-1

अमेलिया केर के शतक से न्यूजीलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 347 रन के विशाल टारगेट को हासिल कर लिया. शतकीय पारी खेलने वाली अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 01, 2026, 04:21 PM IST

Published On Apr 01, 2026, 04:21 PM IST

Last UpdatedApr 01, 2026, 04:21 PM IST

Amelia Kerr

Amelia Kerr

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. कप्तान अमिलेया केर की विस्फोटक नाबाद शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है. न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

बुधवार को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वेलिंगटन में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने कप्तान लौरा वॉल्वर्ड्ट के 69, एनेके बॉश के 91, और कोले ट्रायन के 25 गेंदों पर बनाए 52 रन की मदद से 6 विकेट पर 346 रन बनाए. न्यूजीलैंड को जीत के लिए इतिहास रचना था, क्योंकि महिला वनडे क्रिकेट में इतना बड़ा लक्ष्य पहले कभी हासिल नहीं हुआ था, न्यूजीलैंड ने कप्तान अमेलिया केर की शतकीय पारी के दम पर इतिहास रचा और दो विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमेलिया केर ने खेली 179 रन की नाबाद पारी

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरी अमेलिया 139 गेंद पर 23 चौकों और एक छक्के की मदद से 179 रन बनाकर नाबाद रहीं. केर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज इजी गेज ने 48 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, केर और गेज के बीच 5वें विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी हुई. मैच में एक समय ऐसा भी था जब न्यूजीलैंड को आखिरी 72 गेंदों में 97 रन की जरूरत थी, टीम के पास पांच विकेट होते हुए भी लक्ष्य पाना मुश्किल था, लेकिन अमेलिया ने छठे विकेट के लिए इजी शार्प (11 रन) के साथ 40 और जेस केर (14 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया. न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में आठ विकेट पर 350 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीता. अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

न्यूजीलैंड ने तोड़ा टीम इंडिया का रिकॉर्ड

महिला क्रिकेट में इससे पहले सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम था. वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 339 रन का लक्ष्य दिया था, भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के शतक से 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच को पांच विकेट से जीता था.

INPUT- IANS

Editor's Pick