- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Amit Mishra becomes the 3rd highest wicket taker in IPL history
IPL 2023: अमित मिश्रा का IPL में 'सिक्का' बरकरार, 2 विकेट लेकर रचा इतिहास
अमित मिश्रा की गिनती IPL के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में होती है. वह इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने IPL में एक या 2 बार नहीं बल्कि 3 बार हैट्रिक लेने का बड़ा कारनामा किया है.
Published On May 01, 2023, 10:06 PM IST
Last UpdatedMay 01, 2023, 10:06 PM IST
@IPL
अमित मिश्रा IPL के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. IPL 2023 के 43वें मुकाबले में अमित ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई और टीम के कप्तान फॉफ डुप्लेसी को अपना शिकार बनाते हुए ये इतिहास रचा. 40 साल के अमित मिश्रा 15 साल से IPL में खेल रहे है और अभी तक 170 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में टॉप पर ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 183 विकेट चटकाये हैं. दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल हैं जिनके नाम 178 विकेट हैं. चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट के रिकॉर्ड से अब सिर्फ 5 विकेट दूर हैं. यानी 6 विकेट और लेते ही चहल दिग्गज ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ देंगे.
तीसरे नंबर पर 40 साल के अमित मिश्रा और चौथे नंबर पर पीयूष चावला है. अमित के नाम 160 मैचों में 172 विकेट हैं जबकि पीयूष चावला के नाम 170 विकेट दर्ज हैं. IPL के 16वें सीजन में अमित मिश्रा, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची है.
दरअसल, अमित मिश्रा, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन तीनों गेंदबाजों के नाम 170-170 विकेट हो गये हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के अंत में कौन सा गेंदबाज बाजी मारता है.
IPL में सबसे ज्यादा विकेट
- 183 – ड्वेन ब्रावो
- 178 – युजवेंद्र चहल
- 172 – अमित मिश्रा
- 170 – पीयूष चावला
- 170 – आर अश्विन
- 170 – लसिथ मलिंगा
आज के मैच में अमित ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये. IPL के मौजूदा सीजन में वह 6 पारियों में 6 विकेट चटका चुके हैं.
?? TONS OF EXPERIENCE! Amit Mishra overtook Lasith Malinga in the list for the most wickets in the IPL.
? He bagged two wickets tonight to prove why he’s one of the greatest Indian spinners!
? BCCI • #AmitMishra #LSGvRCB #IPL #IPL2023 #TATAIPL #BharatArmy pic.twitter.com/F7AK4JdEM4
— The Bharat Army (@thebharatarmy) May 1, 2023
अमित मिश्रा की गिनती IPL के सबसे अनुभवी गेंदबाजों में होती है. वह इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने IPL में एक या 2 बार नहीं बल्कि 3 बार हैट्रिक लेने का बड़ा कारनामा किया है.
Amit Mishra strikes and gets the opposition skipper!
Faf du Plessis departs for 44 as Krunal Pandya takes a brilliant running catch ??
Follow the match ▶️ https://t.co/jbDXvbwuzm #TATAIPL | #LSGvRCB pic.twitter.com/s1Y0bsEzlH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2023