टेस्ट के बाद अब भारत के साथ बड़ी सीरीज खेलना चाहता है अफगानिस्तान

14 जून को भारत के खिलाफ बैंगलोर में अफगानिस्‍तान खेलेगा अपना डेब्‍यू टेस्‍ट।

Edited By : Sandeep Gupta |May 30, 2018, 05:09 PM IST

Published On May 30, 2018, 05:09 PM IST

Last UpdatedMay 30, 2018, 05:09 PM IST

Amitabh Chaudhary with ACB chairman © Twitter

अफगानिस्‍तान हमेशा से ही भारत का करीबी दोस्‍त रहा है। दोनों मुल्‍कों की सरकारों के बीच करीबी रिश्‍तों का ही ये नतीजा है कि टेस्‍ट खेलने का दर्जा मिलने के बाद अफगानिस्‍तान जून में भारत के खिलाफ अपना डेब्‍यू टेस्‍ट मैच खेलने अा रहा है। ये टेस्‍ट 14 जून से बैंगलोर में खेला जाएगा। इस टेस्‍ट से पहले जून की शुरुआत में अफगानिस्‍तान देहरादून अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्‍लादेश की मेजबानी करेगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/brett-lee-visits-amritsars-golden-temple-and-greet-people-with-sat-shri-akal-717054″][/link-to-post]

बुलावे पर अफगानिस्‍तान पहुंचे बीसीसीआई अधिकारी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई अधिकारियों को औपचारिक तौर पर अफगानिस्‍तान आने के लिए न्‍यौता दिया था। इस न्‍यौते को स्‍वीकार करते हुए बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी बुधवार काे काबुल पहुंचे। उन्‍होंने अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष आतिफ मशाल से मुलाकात की। दोनों क्रिकेट बोर्ड के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच अफगानिस्‍तान और भारत के बीच आगामी टेस्‍ट मैच को लेकर चर्चा हुई। जल्‍द हो सकती हैं अफगानिस्‍तान के साथ लंबी सीरीज


एसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि दोनों बोर्ड के अधिकारी अफगानिस्‍तान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और क्रिकेट के विकास को लेकर चर्चा कर रहे हैं। बताया गया कि एसीबी और बीसीसीआई के बीच काफी अच्‍छे संबंध रहे हैं। अफगानिस्‍तान को कुछ समय पहले ही टेस्‍ट खेलने का दर्जा मिला है। ऐसे में वो खेल के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों बोर्ड के बीच इस मीटिंग के बीच ये उम्‍मीद जताई जा रही है भविष्‍य में जल्‍द ही भारत और अफगानिस्‍तान के बीच एक टेस्‍ट मैच की नहीं बल्कि बड़ी सीरीज भी खेली जा सकती है।

Editor's Pick