'आईसीसी महिला वर्ल्‍ड T20 में स्‍मृति मंधाना पर होगी सभी टीमों की नजर'

22 साल की स्‍मृति मंधाना ने किया सुपर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 10 मैचों में कुल 421 रन बनाए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 24, 2018, 08:35 PM IST

Published On Oct 24, 2018, 08:35 PM IST

Last UpdatedOct 24, 2018, 08:35 PM IST

smriti-mandhana © Getty Images (file image)

न्‍यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान एमी सैटरवेट ने कहा है कि आगामी आईसीसी वर्ल्‍ड टी20 में सभी टीमों की नजर भारत की स्‍मृति मंधाना  पर होगी।

आईसीसी वर्ल्‍ड टी-20 प्रतियोगिता 9 नवंबर से वेस्‍ट इंडीज में खेली जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैटरवेट ने आईसीसी को लिखे अपने कॉलम में कहा, ‘ भारत की स्‍मृति मंधाना को हाल में ईसीबी सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है। सभी टीमों की नजर उनपर होगी।’

22 साल की स्‍मृति मंधाना ने किया सुपर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने 10 मैचों में कुल 421 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ हाल में संपन्‍न वनडे सीरीज में मंधाना ने नाबाद 72 और 51 रन की पारी खेल टीम को 2-1 से सीरीज जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

कीवी कप्‍तान ने कहा कि न्‍यूजीलैंड की टीम रैंकिंग में नंबर वन होगी। टी20 में सूजी बेट्स शीर्ष पर रह चुकी हैं जबकि बतौर ऑलराउंडर सोफी डिवाइन पांचवें नंबर पर हैं। हमारे लिए सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन इस फॉर्मेट में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। केटी मार्टिन शानदार खिलाड़ी हैं और उनकी गेंद को हिट करने की क्षमता लाजवाब है। मैं अमेलिया केर को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। वेस्‍टइंडीज में अपनी गेंद से भी जलवा दिखाने को वो बेताब होंगी।’

Editor's Pick