×

बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक पर लगा अपने पड़ोसी को चाकू से गोदने का आरोप

अनामुल हक आजकल ढाका में हैं जहां वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2015-16 संस्करण में चिटगांव विंकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 15, 2015 12:01 PM IST

अनामुल हक ने पड़ोसी को पीटने के लिए अपने बैट  का भी इस्तेमाल किया © AFP
अनामुल हक ने पड़ोसी को पीटने के लिए अपने बैट का भी इस्तेमाल किया © AFP

बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक के खिलाफ उनके पड़ोसी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उनके पड़ोसी ने उनपर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन पर चाकू से हमला किया था। अनामुल हक कुश्तिया के रहने वाले हैं, रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने किशोर हुसैन बप्पी को चाकू से गोदा ही नहीं बल्कि उसे पीटा भी है। उनके खिलाफ यह शिकायत हुसैन बप्पी के पिता अब्दुल हलीम ने दर्ज करवाई है। हलीम के शिकायत दर्ज करवाने के बाद क्रिकेटर के परिवार वालों ने भी हलीम के परिवार के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। हलीम अरुआपारा का रहने वाला है। खबरों के मुताबिक उसके बेटे बप्पी की अनामुल के पिता के साथ कुछ अनबन हो गई थी जिसकी वजह से क्रिकेटर ने अपना आपा खो दिया और किशोर बप्पी पर टूट पड़ा। ये भी पढ़े:दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए स्टीवन फिन की हुई इंग्लैंड टीम में वापसी

TRENDING NOW

सूत्रों के मुताबिक अनामुल के पिता जमिल हुसैन लिचु अब्दुल हलीम के किराएदार हैं और वह उसके मकान में पिछले चार सालों से रह रहे हैं। रविवार की शाम को बप्पी और हुसैन के बीच गर्मागर्म बहस हो गई थी जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। शिकायत के मुताबिक क्रिकेटर ने बप्पी की जमकर धुनाई लगाई और क्रिकेटर ने बप्पी को मारने के दौरान अपने बैट का भी इस्तेमाल किया। कुश्तिया पुलिस थाने  के ऑफिसर-इन-चार्ज ने बताया कि दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। जब अनामुल से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बप्पी ड्रग एडिक्ट है। उन्होंने आगे बताया, “बप्पी ने हम पर पहले हमला किया था जिसके बाद मैं और मेरा भाई उसके घर यह पूछने के लिए गए थे कि उसने हमारे पिता के साथ दुर्व्यवहार क्यों किया।” अनामुल हक आजकल ढाका में हैं जहां वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 2015-16 संस्करण में चिटगांव विंकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं।