×

सरफराज खान को CSK ने चुना तो अनाया बांगर ने किया रिएक्ट, रिएक्शन वायरल

सरफराज खान को चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में खरीदा. वह पिछले दो सीजन अनसोल्ड रहे थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 17, 2025 9:21 PM IST

Anaya Bangar reaction Viral: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने अपने नाम किया. सरफराज खान पर पिछले दो सीजन अनसोल्ड रहने के बाद बोली लगाई गई है. चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 75 लाख में दूसरे राउंड में उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा. सरफराज खान के बिकने के बाद अनाया बांगड़ का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय बांगर के बेटे आर्यन, जो अब अनाया बांगर नाम से जानी जाती हैं, सरफराज खान की अच्छी दोस्त हैं. उन्होंने सरफराज पर आईपीएल ऑक्शन में बोली लगने के बाद फायर का रिएक्शन बनाया. अनाया बांगर ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से किए गए वेलकम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में फायर और ताली वाले इमोजी डालकर खुशी जताई.

सरफराज खान ने पिछली बार 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच खेला था.इसके बाद के दो सत्र में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. वह दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं. सरफराज का अंतरराष्ट्रीय करियर भी अभी मुश्किल में है क्योंकि घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिली.

‘मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद’

आईपीएल ऑक्शन में बिकने के बाद सरफराज खान ने कहा, पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की वजह से उन्हें ‘नई जिंदगी’ मिली है. मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, मुझे नई जिंदगी देने के लिए सीएसके का बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि सीएसके 2026 का खिताब जीते.

TRENDING NOW

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाया फॉर्म

दाएं हाथ का बल्लेबाज इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहा है जिसमें उन्होंने 82.25 की औसत और 204.34 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है. इस फॉर्म के बाद उन्हें आईपीएल में मौका दिया गया है.