विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान; चहल ने दी बधाई
विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे हैं।
Published On Aug 27, 2020, 11:28 AM IST
Last UpdatedAug 27, 2020, 11:28 AM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी सुनाई है।
कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। फोटो के साथ कोहली ने लिखा, “और फिर हम तीन हो गए, जनवरी 2021 में होगा आगमन।”
And then, we were three! Arriving Jan 2021 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
कोहली फिलहाल अनुष्का के साथ मुंबई में नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने भी अपने कप्तान को बधाई दी।
आरसीबी के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जनवरी में घर आने वाले नए सदस्य के लिए शुभकामनाएं। हम काफी उत्साहित हैं।”
कोहली का ट्वीट चंद मिनटो बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने माता-पिता बनने वाले विराट-अनुष्का को शुभकामनाएं भेजी। टीम इंडिया और आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहर ने भी अपने ‘भईया और भाभी’ को बधाई दी।
Congratulations Bhaiya and bhabhi @imVkohli @AnushkaSharma https://t.co/DVHNAsdYCQ
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) August 27, 2020
Congratulations to @imVkohli and @AnushkaSharma on the new family member coming home in Jan!
We couldn’t be more excited!
Drop a to wish the happy couple! https://t.co/sK0QiROsqZ
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 27, 2020
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma https://t.co/kHhMeJVoIC
— BCCI (@BCCI) August 27, 2020