×

Andre Russell ने आईपीएल से लिया संन्यास, अगले सीजन नई भूमिका में नजर आएंगे

स्टार ऑलराउंडर ने कुल 133 मैच खेले और वह 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 30, 2025 12:58 PM IST

Andre Russell Retires: वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे आंद्रे रसेल ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आंद्रे रसेल को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रिलीज करने का फैसला लिया था. आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है.

आंद्रे रसेल ने KKR के लिए 133 मैच खेले और 2014 और 2024 में टाइटल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, नए रोल की भी जानकारी दी

रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, IPL से अपने जूते उतार रहा हूं… लेकिन स्वैगर नही. IPL में यह कैसा सफ़र रहा है. 12 सीज़न की यादें, और KKR परिवार से ढेर सारा प्यार. उन्होंने यह भी बताया कि वह 2026 सीज़न के लिए पावर कोच के तौर पर KKR सेटअप का हिस्सा बने रहेंगे. उन्होंने आगे कहा, और सबसे अच्छी बात ? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे एक नए रोल में, KKR के सपोर्ट स्टाफ़ में, 2026 के पावर कोच के तौर पर देखेंगे.

आईपीएल 2025 में 12 करोड़ में किया गया था रिटेन

आंद्रे रसेल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, मगर उन्होंने पिछले सीजन काफी खराब प्रदर्शन किया, जिसके बाद टीम ने आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज करने का फैसला किया.

TRENDING NOW

आंद्रे रसेल का आईपीएल करियर

आंद्रे रेसल में आईपीएल में कुल 144 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 अर्धशतक के साथ 2651 रन बनाए हैं. रसेल 2012 और 2013 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. 2014 से लगातार वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. उनके नाम आईपीएल में 123 विकेट भी है.