• Home
  • News
  • Andre russell jassym lora blessed with baby girl amaiah 3919775

आंद्रे रसेल के घर आई नन्‍हीं परी, बेटी के साथ फोटो शेयर कर फैन्‍स से कहा...

आंद्रे रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 24, 2020, 01:55 PM IST

Published On Jan 24, 2020, 01:55 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2020, 01:55 PM IST

वेस्‍टइंडीज की टीम के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज आंद्रे रसेल ने अपने फैन्‍स को खुशखबरी दी. रसेल पिता बन गए हैं. पत्‍नी जैस्‍म लोरा रसेल ने बेटी को जन्‍म दिया है.

आंदे रसेल ने अपने इंस्‍टग्राम अकाउंट से बेटी के साथ एक फोटो साझा की. फोटो में रसेल अपनी नन्‍हीं परी का हाथ थामें नजर आ रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पोस्‍ट के साथ रसेल ने लिख, ” अमायश एस. रसेल के रूप में हमें भगवान से आशिर्वाद मिला है. भगवान हमेशा अच्‍छा ही करता है. अपनी मजबूत रानी के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं.”

आंद्रे रसेल ने पत्‍नी को पोस्‍ट टैग करने के साथ-साथ हैश डैडी बेबी गर्ल भी डाला. आंद्रे रसेल की जैस्‍म लोरा रसेल से तीन साल पहले शादी हुई थी. दोनों का यह पहला बच्‍चा है.

आंद्रे रसेल के इस पोस्‍ट के बाद वेस्‍टइंडीज की टीम में उनके साथी खिलाड़ी क्रिस गेल, डेरेन सैमी, फेबियन एलन ने उन्‍हें बधाई थी.

आंद्रे रसेल ने बीते साल एक पोस्‍ट के माध्‍यम से अपने बच्‍चे के लिंग का खुलासा किया था. उन्‍होंने लिखा था, “यह एक लड़की है. मेरे जीवन में एक और खुशी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह लड़का है या लड़की. मैं केवल भगवान से एक स्‍वस्‍थ्‍य बच्‍चे की कामना करता हूं.”

Editor's Pick