add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए विंडीज टीम में लौटे धमाकेदार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल

ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी टी20 मैच अगस्त 2018 में खेला था।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 23, 2020 1:57 PM IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल समेत चार खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। रसेल के अलावा टी20 स्क्वाड में वापसी करने होने वाले ये खिलाड़ी हैं- ओशाने थॉमस, शाई होप और फैबियन एलेन

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। दो टी 20 मैचों की ये सीरीज 4 मार्च को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रसेल, थॉमस और एलेन, तीनों ही खिलाड़ी इंजरी और रीहैब के बाद टीम में लौट रहे हैं। रसेल ने बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में जमैका में रीहैब पूरा किया।

शाई होप के शतक पर वानिंडू हसारंगा की पारी पड़ी भारी, श्रीलंका ने विंडीज को 1 विकेट से हराया

दूसरी ओर थॉमस कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के बाद टीम में लौट रहे हैं। एलेन भी अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान लगी चोट के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। होप, जो कि फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, उन्हें टी20 स्क्वाड में बतौर बैकअफ विकेटकीपर जगह दी गई है।

विंडीज टी20 स्क्वाड: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, रॉवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस, ओशाने थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, केसर विलियम्स।