×

एंड्रयु फ्लिंटॉफ ने रिकी पोटिंग को लगातार 3 गेंदों पर किया आउट

पोटिंग ने बताया कि इस तरह लगातार आउट होने के बाद वह भौंचक्के रह गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 17, 2015 6:29 PM IST

रिकी पोंटिंग  © Getty Images
रिकी पोंटिंग © Getty Images

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने बताया कि हाल ही में एक चैरिटी ईवेंट के दौरान उन्हें इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयु फ्लिंटाफ ने लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। पोटिंग ने कहा कि इस तरह लगातार आउट होने के बाद वह भौंचक्के रह गए थे। पोटिंग को इस तरह आउट होते देख मैदान में मौजूद दर्शक भी दांतों तले उंगलियां दबा कर रह गए। पोटिंग और फ्लिंटॉफ एक कंक्रीट पिच पर प्लास्टिक की गेंद से क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान फ्लिंटॉफ ने पोंटिंग को तीन लगातार गेंदों में आउट किया। दरअसल प्लास्टिक की गेंद आम गेंद के मुकाबले कंक्रीट की पिच पर कम उछाल भरती है और इसी कारण पोटिंग लगातार तीन गेंदों में बीट होते हुए आउट हो गए। ये भी पढ़ें: राजनीति की पिच पर सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन निराशाजनक

पोटिंग ने कहा, “जब मैं उनकी तीसरी गेंद का सामना कर रहा था तो ऐसा मालूम हो रहा था कि जैसे मैं 2005 सीरीज के उसी फ्लिंटॉफ का सामना कर रहा हूं जिसने हमारी बल्लेबाजी को नेस्तनाबूद कर दिया था। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 विश्व कप में फतह दिलाई थी।” पोटिंग ने बताया, “सब लोग जोर-जोर से हंसने लगे, शायद वह सोच रहे थे कि मैं जानबूझकर आउट हो रहा हूं लेकिन असल में मैं पूरा ध्यान केंद्रित करके बल्लेबाजी कर रहा था। पोटिंग ने साल 2008 में कैंसर से पीड़ित बच्चों से मिलने के बाद  अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस चैरिटी की स्थापना की थी। इस चैरिटी ईवेंट में जो भी पैसा कमाया जाता है उसकी मदद से पोटिंग कैंसर से पीड़ित युवा लोगों की मदद करते हैं। ये भी पढ़ें: गूगल ने जारी की मोस्ट सर्च खिलाड़ियों की लिस्ट, विराट कोहली नंबर एक पर

TRENDING NOW

इसके पहले फ्लिंटॉफ ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया के साथ 2005 एशेज सीरीज में इंग्लैंड ने धोखा किया था जब इंग्लैंड  ने  एक स्थानापन्न खिलाड़ी को क्षेत्ररक्षक के रूप में इस्तेमाल किया था जो क्रिकेट के नियमों के विरुद्ध था। इसी स्थानापन्न खिलाड़ी गैरी पेट्ट ने रिकी पोटिंग को डायरेक्ट थ्रो के सहारे रन आउट किया था। ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा लॉन्च करेंगे क्रिकेट कॉमिक सीरीज ‘हाइपर टाइगर्स’