• Home
  • News
  • Andrew Strauss’s wife dies from cancer

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्‍ट्रॉस की पत्नी रुथ का निधन

स्ट्रॉस ने दिसंबर 2017 में एशेज के दौरान पत्नी की जांच में कैंसर पाए जाने के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक की भूमिका से हटने का फैसला किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 29, 2018, 09:18 PM IST

Published On Dec 29, 2018, 09:18 PM IST

Last UpdatedDec 29, 2018, 09:18 PM IST

andrew-strauss (AFP Photo)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस  की पत्नी रूथ स्ट्रॉस का निधन हो गया है जो कैंसर से पीड़ित थीं। वह 46 वर्ष की थीं।

उनके परिवार ने शनिवार को बयान में इसकी घोषणा की। वह फेंफड़ों के दुर्लभ कैंसर से पीड़ित थीं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पर्थ स्‍कॉचर्स ने सिडनी थंडर को 6 विकेट से हराया

स्ट्रॉस ने दिसंबर 2017 में एशेज के दौरान पत्नी की जांच में कैंसर पाए जाने के बाद इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक की भूमिका से हटने का फैसला किया था।

इंग्लेंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्ट्रॉस के परिवार की ओर से बयान जारी किया। रूथ अपने पीछे पति स्‍ट्रॉस और दो बच्‍चों को छोड़कर गई हैं।

पढ़ें: जडेजा की फिरकी में उलझे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज, बना डाले ये रिकॉर्ड

स्‍ट्रॉस से बयान जारी कर कहा, ‘ मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि रूथ का दुर्लभ कैंसर के कारण निधन हो गया है। सैम, लुका और मैं उन्‍हें बहुत याद करेंगे। हम उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे जिन्‍होंने पिछले 12 महीनों से उनकी उनकी स्‍वास्‍थ्‍य लाभ में मदद की। खासकर लंदन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज हॉस्पिटल की शानदार टीम का।’

Editor's Pick