• Home
  • News
  • Andrew Tye becomes 1st foreign bowler to take Four-wicket hauls in consecutive matches in IPL

IPL: लगातार दो मैचो में चार विकेट हॉल लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने एंड्रयू टाई

टाई ने राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैचों में लगातार चार विकेट लिए।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 12, 2018, 06:58 PM IST

Published On May 12, 2018, 06:58 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 06:58 PM IST

एंड्रयू टाई ने फिलहाल पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है © IANS

इंदौर के होलकर स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 245/6 बनाया गया। केकेआर की तरफ सुनील नारायण और कप्तान दिनेश कार्तिक  ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन इसी बीच पंजाब के गेंदबाज एंड्रयू टाई में भी एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला। टाई ने केकेआर के खिलाफ 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए और इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास में लगातार दो मैचों में चार विकेट हॉल लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-sunil-narine-dinesh-karthik-takes-kolkata-knight-riders-to-highest-total-of-season-711458″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाई ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में शानदार चार विकेट हॉल लिया था, हालांकि पंजाब टीम वो मैच हार गई थी। टाई से पहले दो भारतीय गेंदबाजों ने ये कारनामा किया है। साल 2009 के दूसरे आईपीएल सीजन में शादाब जकाती ने लगातार दो मैचों में दो चार विकेट हॉल लिए थे। उसके बाद साल 2012 के सीजन में मुनाफ पटेल ने इस कारनामे को दोहराया था। जिसके 6 साल बाद 11वें आईपीएल सीजन में कोई गेंदबाज इस रिकॉर्ड को दोहरा पाया है।

टाई 11वें आईपीएल सीजन में अब तक खेले 11 मैचों में 20 विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं। फिलहाल पर्पल कैप पर टाई का ही कब्जा है। टाई ने पिछले सीजन गुजरात लायंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और पहले ही मैच में हैट्रिक लेकर धमाक मचा दिया था। हालांकि चोट की वजह से वो सीजन पूरा नहीं खेल सके थे लेकिन इस बार उनके पास पर्पल कैप जीतने का पूरा मौका है।

Editor's Pick